Ikkis: धर्मेंद्र के साथ काम करने पर जयदीप अहलावत का इमोशनल रिएक्शन, बोले- बेहद भाग्यशाली महसूस करते हैं

Updated:
विज्ञापन
Ikkis: धर्मेंद्र के साथ काम करने पर जयदीप अहलावत का इमोशनल रिएक्शन, बोले- बेहद भाग्यशाली महसूस करते हैं

Ikkis फिल्म के जरिए फैंस ने धर्मेंद्र को आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर देखा. अब को-स्टार जयदीप अहलावत ने सुपरस्टार के साथ बिताए भावुक पलों को किया याद है. आइए सबकुछ बताते हैं.

विज्ञापन

Ikkis: दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन के लगभग एक महीने बाद, फिल्म ‘इक्कीस’ के जरिए फैंस को उन्हें एक आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर देखने का मौका मिला. श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है.

फिल्म में अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है. जबकि धर्मेंद्र ने उनके पिता ब्रिगेडियर मदन लाल खेत्रपाल (रिटायर्ड) का किरदार निभाकर दर्शकों को भावुक कर दिया. वहीं, एक्टर जयदीप अहलावत फिल्म में पाकिस्तान के ब्रिगेडियर जान मोहम्मद निसार के किरदार में नजर आए हैं. अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जयदीप ने धर्मेंद्र के साथ काम करने पर खुलकर बात की है.

जयदीप अहलावत ने धर्मेंद्र को किया याद

TOI को दिए इंटरव्यू में जयदीप अहलावत ने धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा कि उनके जाने से फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक खालीपन सा महसूस हुआ. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पूरे देश में ऐसा कोई सिनेमा प्रेमी नहीं था जिसे यह खबर बुरी न लगी हो. काश वह प्रमोशन के दौरान हमारे साथ होते. उन्हें हमारे साथ यह फिल्म देखनी चाहिए थी.”

जयदीप ने आगे कहा कि यह सब किस्मत का खेल है और इसके बारे में कुछ किया नहीं जा सकता.

धर्मेंद्र के साथ काम करने पर क्या बोले जयदीप?

फिल्म के सेट पर बिताए पलों को याद करते हुए जयदीप अहलावत ने धर्मेंद्र के व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “आप खुद को बेहद भाग्यशाली महसूस करते हैं कि आप ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, जहां एक लेजेंड मौजूद हो. उनके साथ रहते हुए कभी यह एहसास नहीं हुआ कि वह इतने बड़े सुपरस्टार हैं. वह सबको परिवार जैसा महसूस कराते थे.”

जयदीप के मुताबिक, धर्मेंद्र अक्सर चुटकुले सुनाते, छोटे-छोटे वन-लाइनर कहते, खूबसूरत कविताएं और दिलचस्प कहानियां साझा करते रहते थे, जिससे सेट का माहौल हमेशा खुशनुमा रहता था.

इक्कीस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9

फिल्म ‘इक्कीस’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन शाम 5 बजे तक 0.23 करोड़ रुपए कमाए. जिसके बाद भारत में टोटल कमाई 25.73 करोड़ की हुई है.

हालांकि, नाइट शोज के बाद आंकड़ों में मामूली बदलाव संभव है.

यह भी पढ़ें- O Romeo First Look Poster: शाहिद कपूर का खून से सना, इंटेंस और जंगली लुक सामने, इस दिन थिएटर्स में आएगी डार्क लव स्टोरी

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola