O Romeo First Look Poster: शाहिद कपूर का खून से सना, इंटेंस और जंगली लुक सामने, इस दिन थिएटर्स में आएगी डार्क लव स्टोरी

O Romeo First Look Poster: शाहिद कपूर की अपकमिंग रोमांटिक-थ्रिलर ‘ओ रोमियो’ का खून से सना इंटेंस लुक पोस्टर रिलीज हो गया है. जानिए पोस्टर की खासियत, रिलीज डेट और फिल्म की पूरी डिटेल.
O Romeo First Look Poster: शाहिद कपूर की अपकमिंग रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म ‘ओ रोमियो’ का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है और यह अपनी गहरी इंटेंसिटी के चलते चर्चा में आ गया है. फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें शाहिद कपूर खून से सने चेहरे, बिखरे बालों और जंगली अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनका यह लुक सीधे तौर पर वायलेंस, इमोशनल उथल-पुथल और मानसिक अस्थिरता की ओर इशारा करता है. आइए बताते हैं फिल्म की बाकी डिटेल्स और रिलीज डेट.
यहां देखें पोस्टर-
कैसा है ‘ओ रोमियो’ का फर्स्ट लुक पोस्टर?
ओ रोमियो का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “ओ रोमियो की खुशबू उड़ेगी इस वैलेंटाइन’s”. साथ ही उन्होंने रिलीज डेट का खुलासा करते हुए बताया कि फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
रिलीज हुआ पोस्टर फिल्म के मूड और थीम को साफ तौर पर दिखाता है. शाहिद कपूर का खून से सना चेहरा, अग्रेसिव बॉडी लैंग्वेज, बेकाबू एक्सप्रेशन और पूरे शरीर पर बने टैटू इस ओर इशारा करते हैं कि फिल्म की कहानी दर्द, जुनून और इमोशनल ब्रेकडाउन से भरी होने वाली है. और किसी भी तरह से रेगुलर वैलेंटाइन रोमांस नहीं होने वाली.
शाहिद कपूर-विशाल भारद्वाज का दमदार रीयूनियन
‘ओ रोमियो’ शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज का चौथा कोलैबोरेशन है. इससे पहले यह जोड़ी कमीने और हैदर जैसी फिल्मों के जरिए हिंदी सिनेमा को ज्यादा डार्क और मेंटली चुनौतीपूर्ण कहानियां दे चुकी है. ऐसे में इस रीयूनियन ने दर्शकों की उम्मीदें पहले से ही काफी बढ़ा दी हैं.
शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर आखिरी बार 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘देवा’ में नजर आए थे. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 34.37 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड करीब 56.32 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े और पवेल गुलाटी अहम भूमिकाओं में थे.
अब ‘ओ रोमियो’ से शाहिद एक दमदार कमबैक की तैयारी में नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










