I Want To Talk: अमिताभ बच्चन ने अभिषेक की फिल्म पर दिया अपना पहला रिएक्शन, कहा- मेरे बेटे होने से तुम उत्तराधिकारी नहीं…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Nov 2024 6:56 PM
I Want To Talk
I Want To Talk: अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. अब इस फिल्म पर एक्टर और पिता अमिताभ बच्चन का पहला रिएक्शन सामने आया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
I Want To Talk: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की नई फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है. अब इस फिल्म पर उनके पिता अमिताभ बच्चन का पहला रिएक्शन सामने आया है. बिग बी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट करते हुए अभिषेक बच्चन के तारीफों के पुल बांधे हैं. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
यहां देखें अमिताभ बच्चन की पोस्ट-
अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक की तारीफ की
अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन की सराहना करते हुए एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने अपने दिवंगत पिता और कवि हरिवंश राय बच्चन की कुछ पक्तियों के जरिए अभिषेक बच्चन की जमकर तारीफ की है. दरअसल, अभिषेक बच्चन के एक फैन पेज ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हम अभिषेक बच्चन की इस फिल्म को देखने के लिए उतावले हो रहे हैं.’ इसे री-पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा है, ‘ये शब्द जादुई हैं, मेरा प्यार, आशीर्वाद और भी बहुत कुछ….’
‘मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे’
अमिताभ बच्चन ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे; जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे !! अभिषेक मेरे बेटे; मेरे उत्तराधिकारी.’ अब फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘बिलकुल सही कहते हैं. अभिषेक जी आपके उत्तराधिकारी होने साथ-साथ जया जी के उत्तराधिकारी भी हैं. आप दोनों के गुण अभिषेक जी में भरे हुए हैं. वे ग्रेट एक्टर हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है.’ वहीं, दूसरे ने लिखा, ‘आपने पिता का धर्म बखूबी निभाया है.’
Also Read: I Want To Talk Movie Review :विश्वास की इस कहानी में कमाल कर गए हैं अभिषेक बच्चन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










