Housefull 5: सेलेब्स को देखने उमड़ी भीड़, अक्षय कुमार ने संभाला माहौल, कही ऐसी बात जिससे शांत हो गए लोग, VIDEO

Housefull 5 promotion
एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्टार्स को देखने के लिए के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जब भीड़ बेकाबू होने लगी, तो अक्षय ने लोगों से शांत रहने की अपील की.
Housefull 5: हाउसफुल 5 इसी महीने 6 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म का प्रमोशन करने अक्षय कुमार, फरदीन खान, नरगिस फाखरी,सौंदर्या शर्मा, जैकलीन फर्नांडीज, नाना पाटेकर और सोनम बाजवा सहित रविवार को पुणे पहुंचे. जिस मॉल में कार्यक्रम हो रहा था, वहां सेलेब्स को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. जब भीड़ बेकाबू हो गई तो खिलाड़ी कुमार ने भीड़ से शांत रहने के लिए अपील किया. उनका एक वीडियो instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में एक्टर कहते दिख रहे हैं कि धक्का-मुक्की मत करिए प्लीज. हाथ जोड़कर विनती करता हूं, यहां औरतें है, बच्चे है. मैं रिक्वेस्ट करता हूं सबसे प्लीज. वीडियो में फिल्म के अन्य कास्ट भी भीड़ को ऐसे बेकाबू देखकर परेशान नजर आ रहे हैं. हालांकि एक्टर के कहने पर भीड़ शांत हो गई.
हाउसफुल 5 का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है और इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, नरगिस फाखरी, अभिषेक बच्चन, चित्रांगदा सिंह, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, चंकी पांडे, फरदीन खान जैसे सेलेब्स नजर आएंगे. फिल्म के ट्रेलर को तो दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया है और अब देखना है मूवी सिनेमाघरों में कमाल दिखा पाती है या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










