ePaper

'...उनके यहां महफिलें लगती है...', गदर निर्देशक अनिल शर्मा ने सलमान खान को लेकर कह दी बड़ी बात

Updated at : 11 Jun 2023 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
'...उनके यहां महफिलें लगती है...', गदर निर्देशक अनिल शर्मा ने सलमान खान को लेकर कह दी बड़ी बात

डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म गदर का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे. हालांकि फिल्म पहले रिलीज हो चुकी है और आज दोबारा से रिलीज हो रही है. लेकिन इसका क्रेज लोगों के बीच कम नहीं हुआ है. इस बीच अनिल शर्मा ने सलमान खान को लेकर बड़ी बात कह दी है.

विज्ञापन

फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा जिनकी फिल्म गदर दोबारा से रिलीज हो गई. गदर 2, 22 साल बाद अगस्त में रिलीज होगी. सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर मूवी एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है. इस बीच डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सलमान खान संग अपने काम करने का अनुभव बताया. अनिल ने एक्टर संग फिल्म वीर में काम किया था.

अनिल शर्मा ने सलमान खान के बारे में कही ये बात

डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सलमान खान के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया. ईटाइम्स से बातचीत में उन्होंने बताया, “खान के साथ काम करके मुझे बहुत मजा आया. वह आदमी अपने काम में पूरी तरह डूबा रहता है. वह फिल्मों के अलावा कुछ नहीं सोचते. अगर उनके दिमाग में किसी सीन या गाने के बारे में कुछ ख्याल आता है तो वह मुझे 1 बजे कॉल करेंगे.

‘उनके यहां महफिलें लगती है, ये सब…’

अनिल शर्मा ने बताया, लोग कहते हैं ड्रिंक करता है, उनके यहां महफिलें लगती है, ये सब बेकार की बातें हैं. अगर आदमी शाम को खुद को कूल डाउन करने के लिए एक या दो ड्रिंक ले तो क्या गलत है? साथ ही यह मानना भी गलत है कि वह अहंकारी है. यह सिर्फ इतना है कि वह अपनी ही दुनिया में रहते है. बता दें कि सलमान खान पिछली बार फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे. हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था.

Also Read: Gadar: क्या आपको याद है सनी देओल का हैडपंप उखाड़ने वाला सीन? जानें किस शहर और किस जगह पर हुआ था शूट
गदर 2 की शूटिंग

गौरतलब है कि सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर आज दोबारा से रिलीज हो रही है. वहीं, गदर 2, 11 अगस्त को रिलीज होगी. गदर 2 की शूटिंग पालमपुर, अहमदनगर, लखनऊ जैसे शहरों में हुई है. पाकिस्तान का सीन फिल्माने के लिए लखनऊ के La Martiniere College कॉलेज को पाकिस्तान की शक्ल दी गई. इसी कॉलेज में फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट हुआ. कुछ सीन्स की शूटिंग मध्यप्रदेश के इंदौर और मांडू में भी की गई है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola