Gadar: क्या आपको याद है सनी देओल का हैडपंप उखाड़ने वाला सीन? जानें किस शहर और किस जगह पर हुआ था शूट
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Jun 2023 11:25 AM
गदर का सबसे आइकॉनिक सीन जहां अमरीश पुरी के साथ आमने-सामने होने के दौरान सनी देओल गुस्से में एक हैंडपंप उखाड़ देते हैं. ये सीन आपको तो याद ही होगा. लेकिन क्या आप जानते है ये किस जगह पर फिल्माया गया था.
Gadar: निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म गदर एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. गदर 2001 में आई थी और मूवी का हर डायलॉग, एक्शन सीन दर्शकों को आज भी याद है. आपको वो आइकॉनिक सीक्वेंस याद होगा, जिसमें सनी देओल ने हैंडपंप उखाड़ा था. इस सीन की चर्चा आज भी होती है. लेकिन आपको पता है ये सीन कहां पर शूट हुआ था.
गदर का सबसे आइकॉनिक सीन जहां अमरीश पुरी के साथ आमने-सामने होने के दौरान सनी देओल गुस्से में एक हैंडपंप उखाड़ देते हैं. ये सीन लखनऊ के फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में शूट किया गया था. इस बारे में खुद अमीषा पटेल ने बताया था, जिन्होंने फिल्म में सकीना का किरदार निभाया था. इसके अलावा यहां कई दूसरे सीन भी फिल्माए गए थे. एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले एक वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था, ‘गदर (लखनऊ) की सबसे आइकॉनिक लोकेशन…और कोई नहीं बल्कि मशहूर आइकॉनिक पंप सीन…हिंदुस्तान जिंदाबाद.
The mostttttt ICONIC location Of GADAR 1 (Lucknow ) …. None other then the famous ICONIC PUMP scene … HINDUSTAN ZINDAABAAD🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/EF4NfFdcAU
— ameesha patel (@ameesha_patel) August 8, 2022
वीडियो में अमीषा बताती हैं कि ‘गदर का आइकॉनिक सीन यहां शूट किया गया था. वह जगह मेरे पीछे है. यहां घास नहीं थी. उस समय यहां कोई बगीचा नहीं था. यही सब कुछ नहीं था. केवल सीढ़ियां थीं. अमीषा थोड़ा आगे जाकर कहती हैं, ”जो पंप उखड़ा था, वह यहीं था. फिर हम सब सीढ़ियों की ओर भागे. हिंदुस्तान जिंदाबाद, जिंदाबाद है, जिंदाबाद रहेगा, का सीन यहां हुआ था. बता दें कि आज एक बार फिर से गदर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
Also Read: Gadar 2 Cast Fees: तारा सिंह बनने के लिए सनी देओल ने लिए इतने करोड़, अमीषा पटेल के हाथ लगी इतनी रकम
हालांकि गदर फिल्म में ये दिखाया गया है कि सकीना और तारा सिंह एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं. दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम जीते है. दोनों अशरफ अली के साथ पाकिस्तान जाते हैं और बाद में जब सकीना के परिवार वाले उसे आने नहीं देते, तो तारा सिंह पाकिस्तान जाते हैं और सभी दुश्मनों का सामना कर अपने प्यार पर जीत पाते हैं. फिल्म के गाने से लेकर हैंडपंप उखाड़ने तक वाले सीन्स आज भी रौंगटे खड़े कर देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










