Fauji 2 Trailer: शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'फौजी 2' का धमाकेदार ट्रेलर, गौहर खान का दिखा खास अंदाज
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 02 Nov 2024 9:41 PM
Fauji 2 Trailer: शाहरुख खान के 59वें जन्मदिन पर उनके साल 1988 के डेब्यू सीरीज फौजी के सीक्वल फौजी 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस बार शो के शाहरुख खान की जगह अंकिता लोखंडे के पति और बिजनेमैन विक्की जैन और गौहर खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.
Fauji 2 Trailer: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आज 59वां जन्मदिन है. इस मौके पर आज उनकी डेब्यू सीरीज फौजी के सीक्वल ‘फौजी 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. बता दें कि फौजी में शाहरुख खान ने अभिमन्यु राय का किरदार निभाया था, लेकिन इस बार सीरीज के सीक्वल में शाहरुख खान की जगह पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन नजर आएंगे. उनके साथ इस सीरीज में गौहर खान भी मुख्य भूमिका में हैं.
फौजी 2 का ट्रेलर रिलीज
फौजी 2 के ट्रेलर की शुरुआत में गौहर खान नजर आती है, जो हंसते मुस्कुराते साइकिल चला रही हैं. लेकिन फिर अचानक से सब कुछ बदल जाता है और शो के बाकी 10 एक्टर्स नजर आते हैं, जो किसी न किसी चीज में माहिर हैं. कोई डांसिंग तो कोई कुकिंग. कोई बॉक्सिंग तो कोई बोतफल में एक्सपर्ट है. यह सभी एक्टर्स फौज में भर्ती होते हैं, जिन्हें ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी गौहर खान को सौंपी गई है. ट्रेलर में गौहर के सिंपल सादे लुक से लेकर उनकी फौजी के अवतार तक का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.
फौजी 2 की कास्ट
फौजी 2 में गौहर के अलावा जो बाकी एक्टर्स नजर आते हैं, वह आशीष भारद्वाज, उत्कर्ष कोहली, अमरदीप फोगाट, उदित कपूर, सुवांश धर, रूद्र सोनी, प्रियांशु राजगुरु, अयान मंचंदाना, अमन सिंह दीप और नील सतपुड़ा हैं, जो शो में खास भूमिका निभाते नजर आएंगे. लेकिन इनके अलावा शो में एक और एक्टर भी शामिल होगा, जो इस शो से अपना डेब्यू करने जा रहा है. यह और कोई नहीं अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन हैं. विक्की पेशे से एक बिजनेसमैन हैं, जो अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं. हालांकि, वह शो में कितने वक्त के लिए इस बात का कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता लेकिन एक बात पक्की है कि वह इस शो में गौहर के पति का किरदार निभाएंगे.
कब रिलीज होगी फौजी 2?
गौहर खान और विक्की जैन का यह शो 18 नवंबर से सोमवार से गुरुवार रात 9:00 बजे दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित होगा. इस शो में एक्टिंग के अलावा विक्की जैन संदीप सिंह के साथ सह निर्माता भी हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










