Fact Check: सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की बेटी की पहली तसवीर आई सामने? जानें वायरल फोटो का सच

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की बेटी की पहली तसवीर, फोटो- इंस्टाग्राम

Fact Check: 15 जुलाई को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी माता-पिता बने और उनके घर नन्ही राजकुमारी आई, सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी दी थी. हालांकि अब तक कपल ने बेटी की कोई फोटो शेयर नहीं की, लेकिन उनकी बेटी की कुछ तसवीरें सामने आई है. चलिए इन फोटोज की सच्चाई बताते हैं.

विज्ञापन

Fact Check: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 15 जुलाई को माता-पिता बने. उनके घर एक प्यारी सी राजकुमारी ने जन्म लिया. सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा था, “हमारे दिल खुशियों से भर गए हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है.” कपल की बेटी की तस्वीर देखने का फैंस इंतजार कर रहे हैं. हालांकि सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी बेटी की फोटो अभी तक शेयर नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बेटी की तस्वीर वायरल हो रही है. इन फोटोज के पीछे क्या सच्चाई है आपको बताते हैं.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की बेटी तस्वीर की सच्चाई

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखा है. इस बीच सोशल मीडिया पर कपल की दो फोटोज वायरल हो रही है. वायरल पोस्ट के मुताबिक, पहली फोटो में एक्टर ने अपनी छोटी बेटी को गोद में लिया है. जबकि दूसरे फोटो में कियारा अपनी बेटी को गोद लिए दिख रही है और सिद्धार्थ उसके साथ खेल रहे हैं. तीसरे फोटो में सिद्धार्थ अपनी गोद में अपनी बेटी को लिए हुए है और उसे प्यार से देख रहे हैं. हालांकि ये तीनों फोटो फेक है. टाइम्स नाउ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, ये फोटो एडिटेड हैं और फोटो में दिख रही बच्ची कपल की नहीं है. ये फोटो एडिट करके बनाई गई है. इससे पहले भी कई बारे सेलेब्स के बच्चों की फेक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई है.

सिद्धार्थ और कियारा की फिल्म

कियारा आडवाणी की फिल्म वॉर 2, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. मूवी में कियारा की जोड़ी ऋतिक रोशन के साथ बनी थी. वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म परम सुंदरी 29 अगस्त को रिलीज हुई है. मूवी में उनके साथ जान्हवी कपूर है.

यह भी पढ़ेंParam Sundari Movie Review: परम सुंदरी में चमके जान्हवी कपूर- सिद्धार्थ मल्होत्रा, एक प्यारी फिल्म जिसकी मिठास देर तक साथ रहेगी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola