Fact Check: 'सिंघम अगेन' में चुलबुल पांडे की एंट्री की खबर में कितनी है सच्चाई, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Singham Again

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में सलमान खान की एंट्री होगी, ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है इसके बारे में पता चल गया है.

विज्ञापन

Singham Again: रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन इस साल फाइनली रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर आए दिन अपडेट आते रहते हैं. हाल ही में इस स्टार-स्टडेड फिल्म में सलमान खान के कैमियो को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही थी. ऐसा कहा जा रहा था कि सलमान खान दबंग फ्रैंचाइजी से अपना किरदार चुलबुल पांडे के किरदार में मूवी में दिखेंगे. क्या सच में सलमान सिंघम अगेन में दिखेंगे. इसके पीछे की सच्चाई आपको बताते हैं.

क्या सिंघम अगेन में दिखेंगे सलमान खान

सोशल मीडिया पर कई इंस्टाग्राम पेज और मीडिया आउटलेट ने सिंघम अगेन में सलमान खान की एंट्री को लेकर खबरें चलाई. हालांकि ऐसा कुछ नहीं है. उनकी एंट्री की खबरें अफवाह है. इंडस्ट्री के एक अंदरूनी सूत्र ने इन न्यूज का खडंन किया है और उन्हें झूठी और निराधार अफवाह बताया है. सूत्र के अनुसार, सिंघम अगेन में चुलबुल पांडे का हिस्सा होने की जो भी स्टोरी है, सब फेक और बेबुनियाद अफवाहें हैं. साथ ही किसी भी प्रोडक्शन हाउस ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की. ना ही एक्टर ने ऐसे किसी भी कैमियो के लिए शूट किया है.’ वहीं, फिल्म मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

किधर से आई ये फेक न्यूज

दरअसल, फैंस एक लंबे समय से सलमान खान को इस इस सिनेमैटिक यूनिवर्स में देखने की इच्छा पाले हुए है, जब से रोहित शेट्टी ने उन्हें इसमें शामिल करने की बात कही थी. हालांकि फैंस को ये जोड़ी देखने के लिए थोड़ा और वेट करना पड़ेगा. वहीं, सलमान खान अपनी अपकमिंग मूवी सिकंदर की शूटिंग में बिजी है. मूवी में रश्मिका मंदाना है, जो एक स्पेशल डांस परफॉर्म करेगी. सलमान की मूवी अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके अलावा भाईजान रियलिटी शो बिग बॉस 18 को भी होस्ट कर रहे हैं.

Also Read- Fact Check: बि‌ग बॉस में स्‍त्री 2 के एक्टर समेत ये सितारे मचाएंगे धमाल, वायरल हुई कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

Also Read- Bigg Boss 18: सलमान खान ही होस्ट करेंगे बिग बॉस 18, स्वैग देख फैंस बोले- भाई का कोई मुकाबला नहीं

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola