Salman Khan के पिता सलीम खान को एक महिला ने दी धमकी, बोली- सही से रहो, वरना लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या

Updated:
विज्ञापन
Salman Khan and Salim Khan

Salman Khan and Salim Khan

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी मिली है. ये धमकी उन्हें तब मिली, जब वो सुबह में टहलने निकले थे. एक महिला ने उन्हें लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकी दिया.

विज्ञापन

Salman Khan Father Salim Khan Threat: सलमान खान के पिता सलीम खान इन दिनों डॉक्यूमेंट्री सीरीज एंग्री यंग मेन में नजर आए थे. इसमें उनके साथ जावेद अख्तर थे. इस डॉक्यूमेंट्री में दोनों के अभूतपूर्व काम के बारे में बताया गया है. इस बीच सलीम खान को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. मॉर्निंग वॉक पर सलमान के पिता को एक महिला ने लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकी दिया.

सलीम खान को एक महिला ने दी धमकी

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. तभी उनके पास एक बुर्काधारी महिला स्कूटी पर आई और उन्हें धमकी देते हुए कहा, सही से रहो वरना लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या. वहीं, इस मामले में पुलिस स्टेशन जांच कर रही है और उस महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. ये घटना तब हुई जब, सलीम खान बैंडस्टैंड एरिया मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे.

सलमान खान के घर के बाहर हुई थी फायरिंग

सलमान खान के मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को मोटरसाइकिल पर सवाल दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी. हालांकि इस घटना में किसी को कुछ हुआ नहीं था, लेकिन पुलिस ने इसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी थी. मुंबई पुलिस ने इसके पीछे बिश्नोई गिरोह का हाथ बताया था और मामले से जुड़े 6 लोगों को अरेस्ट भी किया था. मामले की जांच अभी भी चल रही है. ये बात किसी से छिपी हुई नहीं है कि सलमान लॉरेंस बिश्नोई के रडार पर काफी लंबे समय से है. लॉरेंस बिश्नोई काला हिरण शिकार मामले में एक्टर की संलिप्तता का बदला लेना चाहता है.

सलमान खान की फिल्म सिकंदर कब होगी रिलीज

सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म ईद पर यानी अगले साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एआर मुरुगादॉस की इस मूवी में रश्मिका मंदाना एक फेस्टिव डांस नंबर करती दिखेंगी. इसका निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट कर रही है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें प्रतीक बब्बर, काजल और शरमन जोशी भी है.

Also Read- Bigg Boss 18: द कपिल शर्मा शो फेम चंदू चायवाला ने ठुकराया सलमान खान का शो, कहा- इतने कैमरों…

Also Read- Bigg Boss 18: सलमान खान ही होस्ट करेंगे बिग बॉस 18, स्वैग देख फैंस बोले- भाई का कोई मुकाबला नहीं

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola