Dhurandhar Record: रणवीर की फिल्म ने 'हाउसफुल 5' को दी पटखनी, अगला टारगेट अजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म, विक्की कौशल बोले- सभी धुरंधरों को बधाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Dec 2025 9:19 AM
धुरंधर ( रणवीर सिंह और विक्की कौशल), फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar Record: फिल्म ‘धुरंधर’ का रिव्यू कई सेलेब्स ने अभी तक किया है, जिसमें एक नाम अब विक्की कौशल का शामिल हो गया है. उन्होंने फिल्म में सबकी तारीफ करते हुए कहा कि एकदम टॉप परफॉर्मेंस है. दूसरी तरफ अब मूवी ने हाउसफुल 5 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
Dhurandhar Record: फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को पल भर में तोड़ दिया. मूवी की जबरदस्त कमाई जारी है और इसमें दमदार स्टारकास्ट है. हर तरफ फिल्म की ही चर्चा हो रही है. ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, अनुपम खेर के बाद विक्की कौशल ने भी फिल्म का रिव्यू किया. आदित्य धर की फिल्म के सामने दूसरी अन्य मूवीज का टिकना मुश्किल हो गया. फिल्म तेरे इश्क में का भी हाल कुछ बॉक्स ऑफिस पर ठीक नहीं है और अब इसकी कमाई सिंगल डिजिट में आ गई है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ ने 190 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार कर लिया है. अब इसने हाउसफुल 5 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
फिल्म ‘धुरंधर’ ने दी हाउसफुल 5 को मात
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 207.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. आठ दिन में ही इसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म ने अक्षय कुमाक, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, नाना पाटेकर, सोनम बाजवा, चंकी पांडे स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. हाउसफुल 5 का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 198.41 करोड़ रुपये था.
रणवीर सिंह की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘धुरंधर’
रणवीर सिंह की मूवी बाजीराव मस्तानी ने 184.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसका रिकॉर्ड ‘धुरंधर’ ने तोड़ दिया. अब इसका अगला निशाना फिल्म सिंबा है, जिसने भारत में 240 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें रणवीर के अलावा सारा अली खान, अजय देवगन, सोनू सूद, आषुतोष राणा ने काम किया था.
‘धुरंधर’ का विक्की कौशल ने किया रिव्यू
विक्की कौशल ने ‘धुरंधर’ का रिव्यू करते हुए अपने एक्स पर लिखा, @adityadharfilms आप बहुत शानदार हैं! आपके और आपकी टीम के लिए इस फिल्म को इतने पक्के यकीन, बारीकी और दुनिया को पहली बार दिखाने का कितना बड़ा काम रहा होगा… हैट्स ऑफ! एकदम टॉप परफॉर्मेंस! टेक्निकली शानदार. बहुत दिलचस्प. इसमें शामिल सभी धुरंधरों को बधाई.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










