Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म का अक्षय कुमार ने किया धांसू रिव्यू, कहा- धुरंधर ने हैरान कर दिया, क्या जबरदस्त कहानी है

धुरंधर का अक्षय कुमार ने किया, फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar: धुरंधर की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर काफी तगड़ी है. फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है. ओपनिंग वीकेंड पर मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म का रिव्यू अब अक्षय कुमार और अनुपम खेर ने किया है.
Dhurandhar: फिल्म धुरंधर का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म की सीन्स, गाने और डायलॉग यूजर्स सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं. फिल्म का तारीफ हाल ही में डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद, मधुर भंडारकर ने किया था. उसके बाद ऋतिक रोशन ने मूवी की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी लिखा. अब अक्षय कुमार और अनुपम खेर ने डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ की. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
धुरंधर का रिव्यू करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, फिल्म देख मैं हैरान रह गया
अक्षय कुमार ने फिल्म धुरंधर का रिव्यू करते हुए एक्स पर लिखा, धुरंधर देखी और मैं हैरान रह गया. क्या जबरदस्त कहानी है और आपने इसे बहुत अच्छे से बनाया है @AdityaDharFilms. हमें अपनी कहानियों को दमदार तरीके से बताने की जरूरत है और मुझे बहुत खुशी है कि दर्शक फिल्म को वह सारा प्यार दे रहे हैं जिसकी वह हकदार है.
Watched Dhurandhar and I’m blown away. What a gripping tale and you’ve simply nailed it @AdityaDharFilms . We need our stories to be told in a hard-hitting way and I’m so glad the audiences are giving the film all the love it deserves. 👏🏻👏🏻👏🏻
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 10, 2025
अनुपम खेर ने धुरंधर को लेकर कही ये बात
अनुपम खेर ने धुरंधर देखने के बाद एक्स पर लिखा, भारत की फिल्म. मैंने सोमवार रात को धुरंधर देखी और तुरंत यह वीडियो रिकॉर्ड किया. मैंने इसे पोस्ट नहीं किया क्योंकि उसी रात हमारी फिल्म #तन्वीदग्रेट ने दो इंटरनेशनल अवॉर्ड (बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट स्क्रीनप्ले) जीते थे, इसलिए मैं पहले आप सभी के साथ वह खबर शेयर करके एन्जॉय करना चाहता था. लेकिन यहां मेरा एक्साइटिंग, कभी-कभी धीमा और कुछ जगहों पर फ़िल्म की शानदार परफॉर्मेंस को एक्सप्रेस करने के लिए सही शब्द ढूंढने वाला वीडियो है! जिन लोगों का ज़िक्र मैं करना भूल गया, वे मेरे दोस्त राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल हैं. दोनों बहुत बढ़िया हैं! इस जांबाज, बेखौफ, दिलदार और धुरंधर फिल्म के लिए प्यारे आदित्य धर को धन्यवाद! यह फिल्म इंडियन सिनेमा के लिए भी एक जीत है! उन अनजान और गुमनाम भारतीयों की कहानी जो लगातार हमारे लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं! जय हो! जय हिंद!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










