Dhurandhar: ऋतिक रोशन ने'धुरंधर' का किया रिव्यू, कहा- ऐसे लोग पसंद हैं जो एक भंवर में उतर जाते हैं और कहानी को खुद पर हावी होने देते हैं

ऋतिक रोशन ने धुरंधर का किया रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar: ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म धुरंधर की तारीफ में एक पोस्ट लिखा है. आदित्य धर की ओर से निर्देशित फिल्म और रणवीरी सिंह, अक्षय खन्ना स्टारर मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. ऋतिक का ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा.
Dhurandhar: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. पूरे देश में फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर तो अक्षय खन्ना के फिल्म में एंट्री सीन को लेकर खूब सारे रील्स शेयर किए जा रहे हैं. फिल्म को दर्शक बवाल बता रहे हैं. मूवी में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन का भी अहम किरदार है. अब फिल्म की तारीफ ऋतिक रोशन ने की. आइए फिल्म को लेकर उन्होंने क्या कहा, आपको बताते हैं.
ऋतिक रोशन ने धुरंधर का किया रिव्यू
ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर धुरंधर का पोस्टर शेयर कर लिखा, “मुझे सिनेमा बहुत पसंद है, मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो एक भंवर में उतर जाते हैं और कहानी को खुद पर हावी होने देते हैं, उन्हें तब तक घुमाते हैं, हिलाते हैं जब तक कि वे जो कहना चाहते हैं, वह उस स्क्रीन पर बाहर न आ जाए. धुरंधर उसी का एक उदाहरण है. कहानी कहने का तरीका बहुत पसंद आया. यह सिनेमा है. हो सकता है कि मैं इसकी पॉलिटिक्स से सहमत न हूं, और इस बारे में बहस करूं कि दुनिया के नागरिक होने के नाते हम फिल्ममेकर्स को क्या जिम्मेदारियां निभानी चाहिए. फिर भी मैं इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकता कि सिनेमा के स्टूडेंट के तौर पर मैंने इसे कितना पसंद किया और इससे कितना कुछ सीखा. कमाल है.”

धुरंधर की कमाई जारी
धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने आमिर खान की मूवी ‘सितारे जमीन पर’ के इंडिया के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. ‘सितारे जमीन पर’ ने भारत में 167.46 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार का नाम हमजा है. वह एक भारतीय जासूस बने हैं. इसके अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन का भी किरदार काफी जबरदस्त है.
यह भी पढ़ें– Dhurandhar की ब्लॉकबस्टर सफलता पर फिल्म के विलेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस अविश्वसनीय प्यार, सपोर्ट के लिए धन्यवाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










