Spirit Movie से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, इन डिमांड्स ने संदीप रेड्डी वांगा को किया परेशान

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :22 May 2025 9:06 AM
विज्ञापन
Deepika Padukone on Prabhas Spirit Movie

Deepika Padukone on Prabhas Spirit Movie

Spirit Movie: दीपिका पादुकोण को प्रभास स्टारर फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर कर दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी फीस और शर्तों के चलते संदीप रेड्डी वांगा ने यह फैसला लिया है. जानें पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Deepika Padukone Out of Prabhas Spirit Movie: साउथ के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की जोड़ी को फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, जिसके बाद ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों जल्द ही एक और बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं. वह फिल्म थी ‘स्पिरिट’, जिसे संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं.

हालांकि, अब खबरें हैं कि दीपिका इस फिल्म से बाहर हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका की फीस और शर्तों को लेकर फिल्म के निर्देशक वांगा परेशान हो गए, जिसके चलते उन्होंने एक्ट्रेस को प्रोजेक्ट से हटाने का फैसला किया है.

फीस और शर्तें बनी वजह

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दीपिका ने फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये की फीस की मांग की थी, साथ ही वह प्रॉफिट शेयरिंग की भी इच्छुक थीं. यही नहीं, दीपिका ने 8 घंटे की फिक्स्ड शिफ्ट और तेलुगु डायलॉग्स न बोलने की शर्त रखी थी. इन सबकी वजह से संदीप रेड्डी वांगा को प्रोडक्शन शेड्यूल और भाषा दोनों में दिक्कतें आ रही थीं. इन शर्तों के चलते वांगा ने दीपिका को फिल्म से हटाने का निर्णय लिया है और अब वो फीमेल लीड के लिए किसी दूसरी एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं. हालांकि, इस खबर पर दीपिका या मेकर्स की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

दीपिका के पास अब भी बड़े प्रोजेक्ट्स

‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बावजूद दीपिका के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वह जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख खान, उनकी बेटी सुहाना खान और अन्य कई बड़े सितारे शामिल हैं. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भी एक बड़े बजट की एक्शन ड्रामा बताई जा रही है.

यह भी पढ़े: Hera Pheri 3: परेश रावल के फिल्म छोड़ने के बाद कौन निभाएगा बाबू राव का आइकॉनिक किरदार?

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola