Hera Pheri 3: परेश रावल के फिल्म छोड़ने के बाद कौन निभाएगा बाबू राव का आइकॉनिक किरदार?
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 May 2025 6:58 AM
Paresh Rawal Returns signing fee
Hera Pheri 3 से परेश रावल के बाहर होने के बाद बाबू राव के किरदार पर सवाल उठ गए हैं. जानिए कौन-कौन से एक्टर इस आइकॉनिक रोल को निभा सकते हैं और क्या फिल्म में होगा कोई रिप्लेसमेंट?
Hera Pheri 3: बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा फेरी एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह थोड़ी चौंकाने वाली है. फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, लेकिन इस बीच यह खबर सामने आई है कि फिल्म में बाबू राव का मशहूर किरदार निभाने वाले एक्टर परेश रावल ने फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया है. हालांकि, शुरुआती खबरों में कहा गया था कि परेश रावल ने क्रिएटिव डिफरेंसेस के चलते फिल्म छोड़ी, लेकिन खुद एक्टर ने इन खबरों को फर्जी बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि यह वजह सही नहीं है.
परेश रावल के फिल्म से हटने की खबर न सिर्फ फैंस, बल्कि उनके को-स्टार्स सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार के लिए भी हैरानी भरी थी. ऐसे में अब उनके फिल्म छोड़ते ही लोग उनके रिप्लेसमेंट को लेकर भी बातें करना शुरू कर चुके हैं, जिनके लिए कुछ नाम सामने आए हैं.
कौन होगा नया बाबूराव?
हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी जैसी फिल्मों में बाबू राव गणपतराव आपटे का किरदार बेहद पॉपुलर रहा है. परेश रावल की शानदार कॉमिक टाइमिंग और अनोखा अंदाज इस कैरेक्टर की जान था. अब जब परेश रावल फिल्म से हट चुके हैं, तो सवाल उठता है कि इस किरदार को आगे कौन निभाएगा? इसके लिए फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सीनियर और अनुभवी कलाकार हैं, जो बाबू राव के रोल को एक नया फ्लेवर दे सकते हैं और किरदार की गरिमा बनाए रख सकते हैं. इनमे निचे दिए गए कुछ नाम शामिल हैं:
- पंकज त्रिपाठी – उनकी नैचुरल एक्टिंग और ह्यूमर का अंदाज किरदार को नया रंग दे सकता है.
- संजय मिश्रा – उनकी एक्सप्रेशन और टाइपिकल कॉमिक डायलॉग डिलीवरी काफी पसंद की जाती है.
- गजराज राव – गंभीर रोल्स के साथ-साथ उन्होंने हल्के-फुल्के किरदारों में भी छाप छोड़ी है.
- बोमन ईरानी – उनकी वर्सेटिलिटी और परफॉर्मेंस उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती है.
- अन्नू कपूर – लंबे समय से कॉमिक और कैरेक्टर रोल्स में उनका शानदार अनुभव रहा है.
अब क्या होगा?
फिलहाल फिल्म मेकर्स ने परेश रावल के रिप्लेसमेंट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. न ही यह तय हुआ है कि बाबू राव का किरदार फिल्म में रखा जाएगा या नहीं. फैंस को उम्मीद है कि शायद परेश रावल दोबारा फिल्म से जुड़ जाएं या फिर कोई ऐसा एक्टर इस किरदार को निभाए जो इसके साथ न्याय कर सके. हेरा फेरी 3 को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं और इस फ्रेंचाइजी की सफलता में बाबू राव जैसे किरदार का बड़ा योगदान रहा है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स आगे क्या फैसला लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










