Hera Pheri 3: डायरेक्टर प्रियदर्शन ने परेश रावल के अचानक फिल्म छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अन प्रोफेशनल एक्टर्स…
Published by : Ashish Lata Updated At : 21 May 2025 6:38 PM
Priyadarshan on Paresh Rawal quitting Hera Pheri 3
Hera Pheri 3: अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी स्टारर हेरा फेरी 3 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच अब परेश रावल के अचानक फिल्म छोड़ने से एंटरनेटमेंट वर्ल्ड में खलबली मची हुई है. अब निर्देशक प्रियदर्शन ने इसपर रिएक्ट किया.
Hera Pheri 3: परेश रावल का हेरा फेरी 3 से बाहर होना काफी शॉकिंग था. फैंस बाबूराव के नहीं होने से दुखी हैं. इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइज का निर्माण अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स की ओर से किया जा रहा है और प्रियदर्शन ने इसका निर्देशन करने के लिए हामी भरी. दिग्गज अभिनेता की ओर से हेरा फेरी 3 से अचानक बाहर निकलने की घोषणा के बाद से निर्देशक इस समय मुश्किल में हैं.
परेश रावल को मिला कानूनी नोटिस
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हेरा फेरी 3 के निर्माता अक्षय कुमार ने परेश रावल को कानूनी नोटिस भेजकर 25 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है. इस पूरे ड्रामे के बीच, फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने अब परेश रावल के हेरा फेरी 3 से बाहर निकलने पर प्रतिक्रिया दी और उनके अचानक जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया है.
प्रियदर्शन ने क्यों हेरा फेरी 3 में काम करने के लिए भरी हामी
हेरा फेरी 3 के निर्देशक प्रियदर्शन ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें हेरा फेरी 3 बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन ‘करीबी दोस्त’ अक्षय कुमार के कहने पर वे इसके लिए राजी हो गए. खिलाड़ी कुमार ने उन्हें बताया कि उन्होंने हेरा फेरी के अधिकार हासिल करने के लिए बहुत बड़ी रकम चुकाई है और यहां तक कि उन्होंने सुनील शेट्टी और परेश रावल को भी इसका हिस्सा बनने के लिए कहा है. इस तरह प्रियदर्शन इस कॉमेडी फ्रैंचाइज का निर्देशन करने के लिए तैयार हो गए.
परेश रावल के हेरा फेरी 3 से बाहर निकलने पर क्या बोले प्रियदर्शन
इसके अलावा, प्रियदर्शन ने खुलासा किया कि न तो उन्हें और न ही अक्षय कुमार को परेश रावल के अचानक जाने का स्पष्टीकरण मिला. उन्होंने आगे कहा कि बाबूराव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने फिल्म या फिर इसकी कहानी से अपनी नाराजगी व्यक्त नहीं की.
प्रियदर्शन ने परेश रावल को लेकर कही ये बात
प्रियदर्शन ने कहा, “मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे परवाह नहीं है कि यह बनी है या नहीं. मैं इसे अक्षय के लिए कर रहा था. मैं वास्तव में अब और काम नहीं करना चाहता. मुझे कुछ कमिटमेंट्स पूरी करनी हैं. मैंने अभी-अभी अक्षय के साथ भूत बंगला पूरी की है, और मेरे पास अक्षय और सैफ के साथ एक फिल्म है, जिसे मैं निर्देशित करने वाला हूं. मैं अन प्रोफेशनल अभिनेताओं के साथ फिल्में बनाने के बजाय अपने पोते के साथ खेलना पसंद करूंगा.”
यह भी पढ़ें- Border 2 के सेट से सनी देओल की पहली तसवीर आई सामने, सेना की वर्दी पहने जंग के लिए दिखे तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










