Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत की ‘कुली’ या ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’? बॉक्स ऑफिस युद्ध में किसकी जीत, किसकी हार

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 11 Sep 2025 7:41 AM

विज्ञापन

कुली बनाम वॉर 2 बॉक्स ऑफिस. Image Source: Instagram

Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत की ‘कुली’ ने 28 दिनों में 284.74 करोड़ की कमाई कर ली है, जबकि ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ सिर्फ 236.53 करोड़ तक ही पहुंच पाई. जानें किसकी बादशाहत कायम है.

विज्ञापन

Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं. दोनों ही फिल्मों ने पहले हफ्ते में शानदार ओपनिंग की थी, लेकिन तीसरे हफ्ते तक कमाई तेजी से नीचे आ गई. ऐसे में आइए दोनों फिल्मों के 28वें दिन का हाल जानते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही वॉर 2

‘वॉर 2’ ने ओपनिंग डे पर 52 करोड़ रुपये और पहले हफ्ते में 204.25 करोड़ रुपये जुटाए. लेकिन दूसरे हफ्ते में यह कमाई घटकर सिर्फ 27 करोड़ रह गई और तीसरे हफ्ते में 4.9 करोड़ तक सिमट गई.रिलीज के 28वें दिन फिल्म ने केवल 0.04 करोड़ कमाए और अब तक का कुल नेट कलेक्शन 236.53 करोड़ रुपये पर अटक गया है. लगभग 400 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म की हालत बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमजोर हो गई है.

कुली की रफ्तार भी सुस्त

‘कुली’ ने ओपनिंग डे पर 65 करोड़ रुपये कमाए और पहले हफ्ते में 229 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. लेकिन दूसरे हफ्ते में 41.85 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 12.35 करोड़ ही कमा पाई. 28वें दिन फिल्म ने 0.7 करोड़ रुपये की कमाई की और इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 284.74 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

कौन आगे, कौन पीछे?

हालांकि ‘परम सुंदरी’, ‘बागी’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी फिल्मों की रिलीज ने दोनों फिल्मों की कमाई को प्रभावित किया, लेकिन आंकड़े साफ बताते हैं कि ‘कुली’ ने ‘वॉर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है. बावजूद इसके, दोनों ही फिल्में अपने 400 करोड़ रुपये के बजट की रिकवरी से अभी काफी दूर हैं.

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

‘कुली’ में रजनीकांत के साथ आमिर खान, श्रुति हासन और नागार्जुन नजर आए हैं. वहीं अयान मुखर्जी निर्देशित ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की जोड़ी ने अभिनय किया है.

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गणपति उत्सव में गूंजा दयाबेन का नाम, जेठालाल बोले- दया को अहमदाबाद से वापस ला सकते हैं

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola