Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गणपति उत्सव में गूंजा दयाबेन का नाम, जेठालाल बोले- दया को अहमदाबाद से वापस ला सकते हैं
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Sep 2025 4:02 PM
तारक मेहता का उल्टा चश्मा Image Source: Instagram
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में गणपति उत्सव के दौरान जेठालाल ने दयाबेन को याद किया और उनकी वापसी की दुआ मांगी. क्या शो में सचमुच होगी दया की एंट्री?
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनी सब का पॉपुलर शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” हमेशा से अपनी हल्की-फुल्की कॉमेडी और परिवारिक माहौल के लिए दर्शकों का पसंदीदा रहा है. शो में इस समय गणपति उत्सव का जश्न चल रहा है. टप्पू सेना ने शानदार डेकोरेशन की है, वहीं गोकुलधाम में नई फैमिली के आने से सोसायटी का माहौल और भी खुशनुमा हो गया है. इस बीच जेठालाल को अपनी दया की याद आ जाती है और वह दयाबेन को अहमदाबाद से वापस लाने की बात करता है. आइए बताते हैं सबकुछ.
गोकुलधाम में गणपति बप्पा का आगमन
गणपति बप्पा की स्थापना हो चुकी है और टपु सेना ने इस बार बेहद खास सजावट की है. टप्पू ने कहा कि इस बार बप्पा सभी की मनोकामनाएं पूरी करेंगे. आत्माराम भिड़े ने अपनी बेटी सोनू के लिए अच्छे दूल्हे की कामना की, वहीं हमेशा की तरह पोपटलाल ने अपनी शादी की इच्छा जताई.
जेठालाल ने मांगी खास दुआ
सबसे भावुक पल तब आया जब जेठालाल ने कहा कि अगर वो गणपति बप्पा से दयाबेन को अहमदाबाद से वापस लाने की प्रार्थना करें, तो क्या ऐसा हो सकता है? इस पर टपु ने कहा, “हां पापा, ऐसा हो सकता है.” जेठालाल की इस बात से सभी शॉक्ड हो जाते हैं.
दयाबेन की वापसी की उम्मीद
मेकर्स पहले से ही शो में बार-बार दयाबेन का जिक्र कर रहे हैं, जिससे दर्शकों के बीच ये उम्मीद और भी बढ़ गई है कि दयाबेन की वापसी अब ज्यादा दूर नहीं. गणपति उत्सव जैसे मौके पर जेठालाल का दिल से दया को याद करना फैंस को भी बेहद इमोशनल कर रहा है.
टप्पू सेना का अनोखा सरप्राइज
गणपति डेकोरेशन में इस बार टप्पू सेना ने खास क्रिएटिविटी दिखाई. उन्होंने गोकुलधाम के हर कैरेक्टर का कार्टून कटआउट लगाया और उनके साथ एक-एक नियम लिखा, जिनका मकसद जिंदगी को बेहतर तरीके से जीना है. ये सब देखकर सोसायटी के लोग बहुत खुश हो जाते हैं.
यह भी पढ़े: Son Of Sardaar 2: सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म से न जुड़ने को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वे विदेश गए थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










