Coolie को लेकर हुई आलोचना पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उम्मीदों पर बेस्ड कहानियां नहीं लिख सकता
Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Sep 2025 9:04 AM
कुली को लेकर हुई आलोचना पर क्या बोले लोकेश कनगराज
Coolie: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की कुली ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि ओपनिंग डे पर कई दर्शकों को मूवी की कहानी कुछ खास पसंद नहीं आई और उन्होंने इसकी आलोचना की. अब डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने इसपर चर्चा की.
Coolie: लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित और रजनीकांत स्टारर कुली 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. कई फैंस जहां साउथ सुपरस्टार की परफॉर्मेंस से काफी खुश थे, वहीं कई को मूवी उतनी दमदार नहीं लगी. अब कोयंबटूर में एसएसवीएम इंस्टीट्यूशंस की ओर से आयोजित एक सम्मेलन में डायरेक्टर ने कुली को लेकर हो रही आलोचना पर बात की.
कुली को लेकर हुई आलोचना पर क्या बोले लोकेश कनगराज
लोकेश कनगराज ने दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया. हालांकि, इस बात पर भी बात की कि कितने लोगों ने इस कुली को एक टाइम ट्रैवल मूवी मान लिया था, लेकिन बाद में उन्हें निराशा हुई. उन्होंने कहा, “कुली में, मैंने कभी टाइम ट्रैवल या एलसीयू का जिक्र नहीं किया, लेकिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही इन बातों पर चर्चा की जा रही थीं.”
लोगों की उम्मीदों पर आधारित फिल्में कभी नहीं लिखेंगे लोकेश
लोकेश ने आगे कहा कि वह लोगों की ‘उम्मीदों’ पर आधारित फिल्में कभी नहीं लिखेंगे, उन्होंने कहा कि वह सिर्फ वही लिख सकते हैं, जो वह लिख सकते हैं और उम्मीद करते हैं कि दर्शकों को पसंद आएगा. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं कभी भी ज्यादा उम्मीदों पर आधारित कहानियां नहीं लिख सकता. मैं एक कहानी लिखता हूं, अगर वह उनकी उम्मीदों पर खरी उतरती है, तो मैं ठीक हूं. अगर नहीं, तो मैं कोशिश करूंगा कि अगली कहानी जरूर पसंद आए.”
कुली के बारे में
रजनीकांत के अलावा फिल्म में नागार्जुन, सौबिन शाहिर, श्रुति हासन, सत्यराज, रचिता राम, उपेंद्र और आमिर खान जैसे कलाकारों की टोली है. एक्शन ड्रामा की टक्कर वॉर से हुई थी. इस फिल्म ने दुनिया भर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. यह देवा नाम के एक पूर्व कुली यूनियन नेता की कहानी है, जो अपने दोस्त की अचानक मौत के बाद जवाब तलाश रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










