Coolie Box Office Records: रजनीकांत की 'कुली' ने कछुए की चाल से रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड प्रभास-सलमान की फिल्मों को दिया धोबी पछाड़

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 09 Sep 2025 8:32 AM

विज्ञापन

कुली बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड. फोटो- इंस्टाग्राम Image Source: Instagram

Coolie Box Office Records: रजनीकांत और नागार्जुन की फिल्म ‘कुली’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 514.77 करोड़ कमाकर प्रभास की ‘साहो’ और सलमान की ‘टाइगर 3’ को पीछे छोड़ दिया. जानें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Coolie Box Office Records: सुपरस्टार रजनीकांत और नागार्जुन स्टारर फिल्म ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. रिलीज के दिन से ही यह फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. हालांकि तीन हफ्तों बाद इसकी रफ्तार लगभग थम सी गई, लेकिन इसके बावजूद ‘कुली’ ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. दरअसल, रजनीकांत की ‘कुली’ ने वर्ल्डवाइड सलमान खान और प्रभास की हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. आइए बताते हैं पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

कुली ने प्रभास-सलमान की फिल्मों को दी पटखनी

फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 337.02 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई की है. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 514.77 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. इस आंकड़े के साथ फिल्म ने सलमान खान की ‘टाइगर 3’ (464 करोड़ वर्ल्डवाइड) और प्रभास की ‘साहो’ (451 करोड़ वर्ल्डवाइड) को पछाड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है.

भारत में ‘कुली’ का डे वाइज कलेक्शन

Coolie Day 1: 65 करोड़
Coolie Day 2: 54.75 करोड़
Coolie Day 3: 39.5 करोड़
Coolie Day 4: 35.25 करोड़
Coolie Day 5: 12 करोड़
Coolie Day 6: 9.5 करोड़
Coolie Day 7: 7.5 करोड़
Coolie Day 8: 6.15 करोड़
Coolie Day 9: 6.01 करोड़
Coolie Day 10: 11.51 करोड़
Coolie Day 11: 11.35 करोड़
Coolie Day 12: 3.25 करोड़
Coolie Day 13: 3.65 करोड़
Coolie Day 14: 4.50 करोड़
Coolie Day 15: 2.85 करोड़
Coolie Day 16: 2 करोड़
Coolie Day 17: 3.25 करोड़
Coolie Day 18: 3.6 करोड़
Coolie Day 19: 1.2 करोड़
Coolie Day 20: 1.55 करोड़
Coolie Day 21: 1.35 करोड़
Coolie Day 22: 1.5 करोड़

Coolie Total Collection: 283.85 करोड़

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने वीकेंड पर मारी बाजी, राजकुमार-अक्षय कुमार को दी पटखनी, अब सनी देओल की बारी

यह भी पढ़े: Dhamaal 4 से बॉक्स ऑफिस पर इस दिन धमाल मचाएंगे अजय देवगन-रितेश देशमुख, ये 10 कलाकार भी आएंगे नजर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola