Dhamaal 4 से बॉक्स ऑफिस पर इस दिन धमाल मचाएंगे अजय देवगन-रितेश देशमुख, ये 10 कलाकार भी आएंगे नजर

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Sep 2025 6:02 PM

विज्ञापन

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट और स्टार हुई कंफर्म. Photo Source: Instagram

Dhamaal 4: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल-4’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म ईद 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जानें पूरी स्टार कास्ट.

विज्ञापन

Dhamaal 4: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल-4’ का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं. अब फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ चुका है. मेकर्स ने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है और साथ ही रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है. यही नहीं फिल्म के कंफर्म स्टार कास्ट की भी जानकारी दी गई है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स.

अजय देवगन ने मजेदार अंदाज में दी जानकारी

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक अखबार की कटिंग शेयर की, जिसमें लिखा था, ‘धमाल टाइम्स ब्रेकिंग न्यूज’. इसमें फिल्म की पूरी कास्ट की तस्वीरें भी थीं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “आज की ताजा खबर आपके लिए लेकर आ रहे हैं, वो गैंग जो अब जल्द ही लूटने आ रहे हैं आपका दिल और दिमाग. धमाल-4 ईद 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”

टी-सीरीज ने भी किया कन्फर्म

टी-सीरीज ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, “ये स्वाइप करते-करते आप कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहुंच सकते हो, पर क्या करें? खबर ही ऐसी है. ‘धमाल-4’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब मजेदार धमाल शुरू होगा! मिलते हैं ईद 2026 में.”

धमाल 4 की स्टार कास्ट

‘धमाल-4’ में अजय देवगन और रितेश देशमुख के साथ कई बड़े और नए चेहरे नजर आएंगे. इनमें अरशद वारसी, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पटकर और रवि किशन शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं. यह मूवी टी-सीरीज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनाई जा रही है. इसके प्रोड्यूसर अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक हैं.

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन ‘बागी 4’ की नैया डूबी, फिल्म ने चिल्लर में किया बिजेनस

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola