Chhaava OTT Release: फाइनली, इस ओटीटी पर रिलीज हो रही विक्की कौशल की छावा, नोट कर लें डेट

Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Apr 2025 12:35 PM

विज्ञापन

Chhaava OTT Release

Chhaava OTT Release: साल 2025 में छावा ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कमाई कर डाला है. विक्की कौशल की फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है. चलिए आपको बताते हैं ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.

विज्ञापन

Chhaava OTT Release: मैडॉक फिल्म्स की ओर से निर्मित फिल्म छावा 14 ने सिनेमाघरों में धूम मचा दिया. लक्ष्मण उटेकर की ओर से निर्देशित फिल्म में विक्की कौशल, अक्षय खन्ना, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह ने अहम किरदार निभाया हैं. फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया. दर्शकों और आलोचकों से फिल्म को बहुत तारीफ मिल रही है. छावा ने करीब 598.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. कई दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. हालांकि अब फाइनली डेट के बारे में मेकर्स ने बता दिया है.

छावा ओटीटी रिलीज

विक्की कैशल ने अपने इंस्टाग्राम पर छावा के ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, आले राजे आले. समय के धरातल पर अंकित साहस और गौरव की कहानी देखिए. 11 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर छावा देखिये. पोस्टर पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हर हर महादेव. एक यूजर ने लिखा, इसका ही इंतजार था. एक यूजर ने लिखा, अब फिल्म घर बैठे देख सकते हैं. एक यूजर ने लिखा, विक्की की बेहतरीन फिल्म है ये. एक यूजर ने लिखा, क्या बात है, अब फाइनली ओटीटी पर आ गई फिल्म.

विक्की कौशल की आने वाली फिल्में

छावा के बाद विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट होंगे. फिल्म को संजय लीला भंसाली बना रहे हैं. इसके अलावा विक्की के पास फिल्म ‘महावतार’ भी है, जिसका अमर कौशिक निर्देशन कर रहे हैं. एक्टर के पास ‘एक जादूगर’ भी है, जिसका निर्देशन शूजित सरकार कर रहे हैं. तीनों फिल्मों में विक्की अलग-अलग अंदाज में दिखेंगे.

यहां पढ़ें- सनी देओल नहीं, ये है असली Jaat, 70 के दशक का हीरो ढोल की थाप पर जमकर नाचा, VIDEO VIRAL

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola