Box Office Report: साउथ की इन 2 फिल्मों पर भारी पड़ गई बॉलीवुड की ये मूवी, ओपनिंग डे का कलेक्शन जानकर लगेगा झटका
Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Nov 2025 8:56 AM
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Box Office Report: 7 नवंबर को तीन फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था. इमरान हाशमी और यामी गौतम की हक, सोनाक्षी सिन्हा की जटाधरा और रश्मिका मंदाना की मूवी द गर्लफ्रेंड ने पहले दिन कितनी कमाई की, यहां जानिए.
Box Office Report: इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ‘हक’ शाजिया बानो की कहानी, जिसे उसका पति तीन तलाक कहकर छोड़ देता है. इसके साथ ही 7 नवंबर को सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ और रश्मिका मंदाना की मूवी ‘द गर्लफ्रेंड’ भी रिलीज हुई. अभिषेक जायसवाल की ओर से निर्देशित जटाधरा’ में सोनाक्षी एक अलग अंदाज में दिखी. तीनों फिल्मों में से बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन किसने ज्यादा कमाई की, आपको बताते हैं.
हक ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, हक ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की. उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हो सकता है. सुपर्ण एस वर्मा की ओर से निर्देशित फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 16 मिनट की है.

जटाधरा ने सिर्फ पहले दिन की इतनी कमाई
अभिषेक जायसवाल की ओर से निर्देशित जटाधरा में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा सुधीर बाबू,शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णन, रवि प्रकाश, राजीव कनकला अहम किरदार में नजर आए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 0.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ेगी.

ओपनिंग डे पर द गर्लफ्रेंड ने कितनी कमाई की?
रश्मिका मंदाना की फिल्म द गर्लफ्रेंड सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. एक्ट्रेस की ये चौथी फिल्म है जो साल 2025 में रिलीज हुई है. राहुल रवींद्रन की ओर से लिखित और निर्देशित मूवी में दीक्षित शेट्टी, अनु इमैनुएल, राव रमेश और रोहिणी भी हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, रश्मिका की मूवी थामा अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और इसने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Finale Date: सलमान खान के रियलिटी शो को नहीं मिला एक्सटेंशन, इस दिन होगा बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










