Border 2: कौन हैं मेधा राणा, जिसकी बॉर्डर 2 में हुई एंट्री, सनी देओल के साथ नहीं इस एक्टर संग बनेगी जोड़ी

Medha Rana entry in border 2
Border 2: फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आएंगे. अब इसमें एक एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है और उनका नाम मेधा राणा है. मेधा की जोड़ी फिल्म में किस एक्टर संग बनी है, वह आपको बताते हैं.
Border 2: फिल्म बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आएंगे. हाल ही में दिलजीत ने एक वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है. वीडियो में वह वरुण और अहान को लड्डू खिलाते दिखे थे. फिल्म अगले साल 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मूवी को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. इसके मुताबिक एक्ट्रेस मेधा राणा, वरुण के अपोजिट स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. आइए आपको बताते हैं उनके बारे में.
बॉर्डर 2 में इस एक्टर संग काम करेगी मेधा राणा
सह-निर्माता निधि दत्ता ने कहा, “बॉर्डर 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक इमोशन है. वरुण के साथ मेधा को कास्ट करने से ईमानदारी और ताजगी आती है जो हमारे दिल की कहानी बताएगा.” मेधा कई फिल्मों और शोज में काम कर चुकी है. वह अर्जुन रामपाल और पूरब कोहली के साथ लंदन फाइल्स, इश्क इन द एयर, फ्राइडे नाइट प्लान और नेटफ्लिक्स डांसिग ऑन द ग्रेव्स में काम किया हैं. बॉर्डर 2 उनकी पहली बड़ी बॉलीवुड रिलीज है. मेधा ने बॉर्डर 2 में अपनी एंट्री को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.
कौन हैं मेधा राणा?
मेधा राणा असल में बेंगलुरु की रहने वाली है और वह गुड़गांव में पली-बढ़ीं है. उनका सपना एक एक्ट्रेस बनने का था. 16 साल की उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दिया था. उन्होंने साल 2014 में मार्केटिंग इंटर्न के रूप में काम किया था और साल 2017 में पढ़ाना शुरू किया था. हालांकि उन्हें वूट के लंदन फाइल्स में एक्टिंग करने का चांस मिला. इसके अलावा वह अरमान मलिक के म्यूजिक वीडियो बरसात में भी नजर आ चुकी है और इसके लिए उन्हें काफी तारीफ मिली थी. इसके अलावा वह कई ऐड कैंपेन का भी हिस्सा रह चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










