Border 2: सनी देओल की फिल्म के सेट से पहली तसवीर आई सामने, बड़े-बड़े टैंकर देख फैंस बोले- बवाल होने…

Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Dec 2024 2:01 PM

विज्ञापन

Border 2 shooting stops

Border 2: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर बॉर्डर 2 की शूटिंग ऑफिशियल तौर पर शुरू हो गई है. अनुराग सिंह की ओर से निर्देशित फिल्म साल 1997 की क्लासिक 'बॉर्डर' का सीक्वल है.

विज्ञापन

Border 2: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर बॉर्डर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अनुराग सिंह की ओर से निर्देशित वॉर ड्रामा साल 1997 की क्लासिक ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है.

बॉर्डर 2 की शूटिंग हुई शुरू

टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें बड़े-बड़े टैंकर दिखाई दे रहे हैं. वहीं किसी एक शख्स ने क्लिप बोर्ड पकड़ा है. जिसमें सीन्स नंबर 17, शॉर्ट नंबर 28 और टेक नंबर 4 लिखा है. कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, ”बॉर्डर 2 के लिए कैमरा रोल हो गया है! सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के नेतृत्व में, सिनेमाई दिग्गज भूषण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता की ओर से संचालित यह अनुराग सिंह निर्देशित एक्शन, ड्रामा और देशभक्ति का वादा करता है, जैसा पहले कभी नहीं हुआ. अपने कैलेंडर पर निशान लगाएं: #बॉर्डर2, 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी!”

बॉर्डर 2 कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज

बॉर्डर 2 की शूटिंग शुरू होने की अनाउंसमेंट सुनकर फैंस खुश हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”अब सनी देओल की फिल्म में बवाल होगा.” सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी स्टारर बॉर्डर 2 को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता की पावरहाउस प्रोडक्शन टीम का समर्थन है. देशभक्ति और साहस की बैकग्राउंड पर आधारित, बॉर्डर 2 जबरदस्त एक्शन, मनोरंजन और इमोशनल गहराई देने का वादा करता है. फिल्म 26 जनवरी 2026 को रिलीज होगी.

Also Read- Ramayana: गदर 2 के बाद रामायण में अहम भूमिका निभाएंगे सनी देओल, बोले- फिल्म विश्वास दिलाएगी कि…

Also Read- Border 2: इस दिन थियेटर्स में रिलीज होगी बॉर्डर 2, सैनिक बन सनी देओल की गुंजेगी दहाड़

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola