Border 2: सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- गदर 2 जैसी ही ब्लॉकबस्टर

Sunny Deol first look from border 2
Border 2: सनी देओल, वरुण धवण और दिलजीत दोसांझ स्टारर बॉर्डर 2, साल 2026 में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर फैंस सुपरएक्साइटेड हैं. अब सनी देओल ने वॉर ड्रामा की शूटिंग ऑफिशियल तौर पर खत्म कर ली और फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया.
Border 2: मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सेट से बीटीएस वीडियो और तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती है, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ जाती है. इसी बीच, सनी देओल ने 1997 की प्रतिष्ठित युद्ध ड्रामा के सीक्वल की शूटिंग ऑफिशियल तौर पर पूरी कर ली है. अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक दमदार फर्स्ट लुक शेयर किया.
बॉर्डर 2 का फर्स्ट लुक सनी देओल ने किया शेयर
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से अपना लुक शेयर किया. इसके कैप्शन में लिखा, “मिशन पूरा हुआ! फौजी, अलविदा! #बॉर्डर2 की मेरी शूटिंग पूरी हुई. जय हिंद!” फैंस इस तसवीर को देखकर खुश हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”फाइनली ब्लॉकबस्टर की शूटिंग पूरी हो गई.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”क्या लग रहे हैं सनी पाजी… गदर 2 जैसा ही धमाल फिर से मचेगा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इस महान कृति का इंतजार है.”
वरुण धवण ने शेयर किया वीडियो
इससे पहले, वरुण धवन ने घोषणा की थी कि उन्होंने अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के पुणे शेड्यूल को पूरा कर लिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पुणे में अपने एनडीए शेड्यूल के पूरा होने की घोषणा की. वरुण अपने सह-कलाकार अहान शेट्टी के साथ चाय और बिस्कुट खाते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “#बॉर्डर2 चाय और बिस्किट, एनडीए में मेरा काम पूरा हो गया और हमने बिस्किट के साथ जश्न मनाया.”
बॉर्डर 2 के बारे में
बॉर्डर 2 का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने किया है. इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जे.पी. दत्ता की जे.पी. फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत किया है. यह सीक्वल भारतीय सैनिकों की वीरता और अदम्य साहस को सम्मानित करने की विरासत को आगे बढ़ाता है और दर्शकों को देशभक्ति, साहस और बलिदान के एक शानदार सफर पर ले जाता है.
यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2: अजय देगवन की फिल्म में ये 12 स्टार्स लगाएंगे एंटरेटनमेंट का तड़का, जानें नाम और रोल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










