बिहार का यह एक्टर बना किसान, बहनों ने हाई-पैकेज जॉब छोड़ गांव में संभाली खेती

Updated:
विज्ञापन
Rajesh Kumar

एक्टर राजेश कुमार, फोटो- इंस्टाग्राम

राजेश कुमार ने मुश्किल दौर में एक्टिंग छोड़कर खेती शुरू की. अब हालात बेहतर हो चुके हैं और वे एक्टिंग के साथ-साथ खेती भी कर रहे हैं. इस काम में अब उनकी बहनें भी उनका साथ दे रही हैं.

विज्ञापन

आपको पॉपुलर टीवी सीरियल साराभाई वर्सेस साराभाई जरूर याद होगा, जिसमें ‘रोसेश’ का किरदार काफी मशहूर हुआ था. इस किरदार को एक्टर राजेश कुमार ने निभाया था. जब उनके करियर में काम की कमी आ गई और वे फाइनेंशियल स्ट्रगल कर रहे थे, तब उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाकर खेती का रास्ता चुना. कर्ज के दबाव के बीच वे अपने बिहार स्थित गांव लौटे और वहीं से नई शुरुआत करते हुए खेती में हाथ आजमाया. अब उनकी जिंदगी पहले से बेहतर हो चुकी है, लेकिन उन्होंने खेती को नहीं छोड़ा है. राजेश आज भी एक्टिंग के साथ-साथ खेती से जुड़े हुए हैं.

बहनों ने छोड़ी विदेश की नौकरी

राजेश कुमार ने बॉलीवुड बबल संग एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी जिंदगी में एक बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव आया है. उन्होंने कहा, “मैं आपको एक बहुत मजेदार घटना बताता हूं. जब मैं खेती को लेकर पूरी तरह जुनूनी हो गया, तो मेरी बहनें-जो पिछले 25 साल से अमेरिका और फिनलैंड की नागरिक हैं-उन्होंने भी मेरे साथ जुड़ने का फैसला किया. इस साल जनवरी में मेरे 50वें जन्मदिन के आसपास, मेरी बड़ी बहन, उन्होंने अमेरिका में अपनी नौकरी छोड़ दी और भारत आ गई. यह उनका मेरे लिए जन्मदिन का तोहफा था. वह बिहार आईं और मुझसे कहा, ‘तुम एक्टिंग पर ध्यान दो, खेती मैं संभाल लूंगी.’ उनकी वजह से मेरी छोटी बहन ने भी नौकरी छोड़ दी और मार्च में हमारे साथ जुड़ने का फैसला किया.”

कर्ज से उबरे राजेश

राजेश कुमार ने अपने फैंस को भरोसा दिलाया है कि वह उस मुश्किल दौर से बाहर आ चुके हैं. उन्होंने कहा, “मैं अब उस फाइनेंशियल साइकिल से निकल चुका हूं. फिलहाल केवल 10–15 प्रतिशत कर्ज ही बाकी है. बहुत जल्द मैं लोगों को कुछ नया सरप्राइज देने वाला हूं-जो खेती से जुड़ा होगा, लेकिन थोड़ा अलग और खास होगा.”

यह भी पढ़ें- Jab We Met 2 पर इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कुछ कहानियों को वैसे ही छोड़ देना बेहतर

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन