Jab We Met 2 पर इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कुछ कहानियों को वैसे ही छोड़ देना बेहतर

Updated:
विज्ञापन
Imtiaz ali Jab We Met 2

इम्तियाज अली, फोटो- इंस्टाग्राम

Jab We Met 2: इम्तियाज अली ने कहा कि वह जब वी मेट 2 बनाने के मूड में नहीं हैं. उनका मानना है कि हर फिल्म का सीक्वल जरूरी नहीं और कुछ कहानियों को वैसे ही छोड़ देना बेहतर होता है.

विज्ञापन

Jab We Met 2: साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म जब वी मेट आज भी दर्शकों की सबसे पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म में करीना कपूर की ओर से निभाया गया गीत का किरदार और शाहिद कपूर का आदित्य का रोल दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है. फिल्म की कहानी, गाने और इमोशनल कनेक्शन आज भी लोगों को उतना ही पसंद आता है. क्या जब वी मेट 2 आएगा, इस सवाल पर निर्देशक इम्तियाज अली ने जवाब दिया.

‘जब वी मेट 2’ पर क्या बोले इम्तियाज अली?

निर्देशक इम्तियाज अली ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में जब वी मेट 2 को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. इम्तियाज ने कहा, “मैं इसके बारे में अक्सर सुनता रहता हूं. जो लोग मुझसे इसके बारे में पूछते हैं, उनसे मैं यही कहता हूं कि ‘लव आज कल 2’ भी बनाई थी, लेकिन वह उतनी अच्छी नहीं चली. इसका मतलब है कि हर सीक्वल सफल हो, ऐसा जरूरी नहीं होता.” उन्होंने आगे कहा, “अगर एक फिल्ममेकर के तौर पर मेरे मन में कोई कहानी बहुत मजबूती से आती है, तभी मैं उसे बनाना चाहूंगा. लेकिन खास तौर पर ‘जब वी मेट’ के लिए, मुझे नहीं लगता कि मैं इसका सीक्वल बनाऊंगा. कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जिन्हें वैसे ही छोड़ देना बेहतर होता है.” निर्देशक का मानना है कि जब वी मेट और तमाशा जैसी फिल्में अपने आप में पूरी हैं और उनकी खूबसूरती इसी में है कि उन्हें दोबारा छेड़ा न जाए.

कहां देखें जब वी मेट?

जब वी मेट कल्ट क्लासिक्स में से एक है और एक बेहद सराही गई फिल्म है. इम्तियाज अली की ओर से निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर ने आदित्य का किरदार निभाया है, जबकि करीना कपूर खान ने गीत का किरदार निभाया है. यह कहानी गीत नाम की एक चुलबुली और बातूनी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने होमटाउन भटिंडा, पंजाब जाते समय आदित्य से मिलती है. आदित्य एक दिल टूटा हुआ बिजनेसमैन है. एक-दूसरे को समझने और रास्ते में आने वाली कई मुश्किलों का सामना करने के बाद उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. अगर आपने इस मूवी को नहीं देखा है या फिर से दोबारा देखना चाहते हैं तो ये ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें- पिंक साड़ी में महाकाल मंदिर पहुंचीं सारा अर्जुन, ‘धुरंधर 2’ के बाद प्लान पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola