पिंक साड़ी में महाकाल मंदिर पहुंचीं सारा अर्जुन, ‘धुरंधर 2’ के बाद प्लान पर तोड़ी चुप्पी

Updated:
विज्ञापन

सारा अर्जुन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धुरंधर 2 की एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में परिवार संग पूजा कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. करियर को लेकर पूछे जाने पर सारा ने अपने दिल की बात कही.

विज्ञापन

धुरंधर: द रिवेंज फेम एक्ट्रेस सारा अर्जुन लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. फिल्म धुरंधर और उसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज की सफलता के बाद वह इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान बना चुकी हैं. इसी बीच सारा हाल ही में उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. सारा अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने गुलाबी साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी.

विज्ञापन

महाकाल मंदिर में परिवार संग की पूजा

मंदिर में दर्शन के बाद पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैंने भगवान से कोई खास चीज नहीं मांगी, बस हेल्थ, धन और सफलता की कामना की है. वहां जाकर बहुत अच्छा महसूस हुआ. मैं शब्दों में इसे बयां नहीं कर सकती. दिल खुश हो गया.” आज सारा की मां का जन्मदिन भी है. जब उनसे पूछा गया कि क्या इस वजह से मंदिर आई हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हम दिन देखकर आशीर्वाद लेने नहीं आते, हम हर दिन भगवान का आशीर्वाद लेते हैं. लेकिन हां, आज का दिन हमारे लिए बहुत शुभ है.”

अगली फिल्म को लेकर सस्पेंस बरकरार

फिल्म धुरंधर 2 की बड़ी सफलता के बाद सारा अर्जुन के अगले प्रोजेक्ट को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने सीधे जवाब देने से बचते हुए ऊपर की ओर इशारा किया. उनका मतलब था कि वह अपने भविष्य को भगवान शिव पर छोड़ चुकी हैं.

क्या अब मधुबाला बनेगी सारा अर्जुन?

फिलहाल खबरें हैं कि सारा अर्जुन एक बड़ी बायोपिक में नजर आ सकती हैं, जिसमें वह दिग्गज एक्ट्रेस मधुबाला का किरदार निभा सकती हैं. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. कुछ अन्य रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इस भूमिका के लिए किसी और एक्ट्रेस से भी बात चल रही है.

यह भी पढ़ें- क्या ‘धुरंधर 2’ का जादू खत्म हो रहा है? 23वें दिन कैसा रहा बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola