Bigg Boss 18: घरवालों के इस फैसले पर फूटा गुणरत्न सदावर्ते का गुस्सा, दे डाली सरेआम धमकी, बोलें 'किसी को नहीं छोडूंगा'
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 11 Oct 2024 8:57 AM
Bigg Boss 18 में एलिमिनेशन टास्क शुरू हो गया है. घरवालों के बीच तकरार भी देखने को मिल रही है. सलमान खान के इस विवादित रियलिटी शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें गुणरत्न का ऐसा रूप देखने को मिला है, जिसने घरवालों को हैरान कर दिया है.
Bigg Boss 18: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. इस सीजन का टैगलाइन ‘टाइम का तांडव’ है. ऐसे में कंटेस्टेंट्स को घर में आए अभी 5 दिन भी नहीं हुए और उनके बीच जंग छिड़ गई है. साथ ही नॉमिनेशन राउंड की शुरुआत भी हो गई है. जिसमें सिर्फ तुम एक्टर विवियन डिसेना और चाहत पांडे के बीच तकरार देखने को मिली है. इसके बाद गुणरत्न सदावर्ते का एक ऐसा रूप देखने को मिला है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है.
करण ने गुणरत्न सदावर्ते को भेजा जेल
बिग बॉस 18 का एक नया प्रोमो बीते दिन सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बिग बॉस कहते हैं कि मैं अविनाश, करण और ईशा को एक विशेष अधिकार दे रहा हूं कि वह किसी एक सदस्य को चुने जो जेल में रहेगा. जिसपर करण गुणरत्न का नाम लेते हैं. इसके बाद गुणरत्न सदावर्ते आग बबूला हो जाते हैं और घरवालों को सरेआम धमकी दे डालते हैं.
Also Read: Bigg Boss 18 Promo: फूटकर रोईं अनुपमा की बेटी, सिर्फ 4 दिन में ही हुआ बुरा हाल
आग बबूला हुए गुणरत्न सदावर्ते
गुणरत्न सदावर्ते भड़कते हुए कहते हैं कि, मैं अभी क्विट कर लेता हूं, खुद को नॉमिनेट कर लेता हूं, मैं नहीं जाऊंगा. मुझे सजा मंजूर नहीं है, सवाल टॉर्चर का नहीं भूमिका का होता है और कोर्ट में भी हम ऐसी ही भूमिका रखते हैं. मैंने अन्न और पानी त्याग किया है. यह गिरावट नहीं चलेगी… मेरे से सरकार डरती है. यह हमसे ना इंसाफी नहीं हो सकती. यह पहले ही बोला गया था. इसके बाद वह काफी वक्त तक चिल्लाते नजर आते हैं. उनकी इस हरकत के बाद घरवाले डर और हैरान दोनों हो जाते हैं.
बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 18 में विवियन डिसेना, एलिस कौशिक, चाहत पांडे, वायरल भाभी हेमा शर्मा, अरफीन खान और सारा खान, खतरों के खिलाड़ी विनर करण वीर मेहरा, बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह, एक्ट्रेस शिल्फा शिरोडकर, सिर्फ तुम एक्ट्रेस ईशा सिंह, अनुपमा फेम मुस्कान बामने, फिटनेस इनफ्लुएंसर रजत दलाल, नायरा बनर्जी, चुम दरंग और अविनाश मिश्रा कंटेस्टेंट बनकर आए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










