Bigg Boss 18 के मेकर्स पर भड़के अविनाश मिश्रा, नॉमिनेशन टास्क में दे दिया अपने ही करीबी दोस्त को धोखा
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Dec 2024 1:12 PM
Bigg Boss 18 Highlights
Bigg Boss 18 के नए एपिसोड में अविनाश मिश्रा शो के मेकर्स पर आग बबूला होते हुए नजर आएंगे. साथ ही वह बिग बॉस पर इल्जाम भी लगाएंगे. यही नहीं दर्शक अविनाश को अपने करीबी दोस्त को धोखा देते हुए भी देख सकेंगे. आइए बताते हैं ऐसा क्यों.
Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प वाला है. इस हफ्ते दर्शकों को ऐसा कुछ देखने को मिलेगा जिसके बारे में उन्होंने अंदाजा भी नहीं लगाया होगा. दरअसल, बिग बॉस के इस सीजन में अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और विवियन डिसेना की दोस्ती आकर्षण का केंद्र रही, लेकिन अब इनकी दोस्ती में फूट पड़ते नजर आने वाली है. इसके साथ ही अविनाश गुस्से में शो के मेकर्स पर भड़कते हुए भी दिखेंगे. आइए बताते हैं सबकुछ.
बिग बॉस 18 के मेकर्स पर भड़के अविनाश
बिग बॉस 18 के पिछले एपिसोड में फराह खान ये ऐलान करती हैं कि इस हफ्ते कोई भी एलिमिनेशन नहीं होंगे, जिसके बाद अविनाश मिश्रा खुश होने के बजाय आग बबूला हो जाते हैं. उनका मानना है कि जब भी करणवीर की ग्रुप से कोई एलिमिनेट होता है तब बिग्ग बॉस नॉमिनेशन कैंसिल कर देते हैं. अविनाश गुस्से में कहते हैं कि “बिग बॉस अगर आपको यही करना है, तो खुलकर बोल दीजिए न. हर बार यही हुआ है कि जब भी वो लोग नॉमिनेट हो जाते हैं, तब आप ‘नो एविक्शन’ खेलने लग जाते हो. इससे अच्छा तो आप सीधे बोल ही दीजिए. यार, हम इतने बेवकूफ थोड़े ही हैं.”
अविनाश ने बिग बॉस पर लगाया इलजाम
अविनाश मिश्रा आगे कहते हैं कि “जब से वो (करणवीर मेहरा) आपके कंफेशन रूम से बाहर निकल कर आया है, तब से आपका ‘नो एलिमिनेशन’ ही चल रहा है. तीन बार आपने नो एलिमिनेशन कर दिया है. किस बात का इंतजार हो रहा है? क्या हम नॉमिनेशन के पूल में आ जाएंगे तभी आप एलिमिनेशन करेंगे? ये बहुत हो रहा है. अब इससे ज्यादा और कितना अंदर दबाकर रखू मैं?”
अविनाश मिश्रा ने इस करीबी दोस्त को दिया धोखा
बिग बॉस 18 के बीते एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ. इस दौरान अविनाश मिश्रा अपने करीबी दोस्त विवियन को धोखा देते हुए नजर आएंगे. वह नॉमिनेशन टास्क में अपने दोस्त विवियन को नॉमिनेट करेंगे. इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा, “मैं विवियन, करणवीर और मम्मी (शिल्पा) के इस ट्रायंगल से तंग आ गया हूं. हर बात इन तीनों के आस-पास ही घूमती हुई नजर आती है और मुझे नहीं लगता कि ये तीनों उसे तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. अगर कोई एक तोड़ना भी चाहे तो बाकी के दो लोग उसे तोड़ने नहीं देंगे. मैं इसे और ज्यादा नजरअंदाज नहीं कर पाऊंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










