Bigg Boss 18 Promo: इस कंटेस्टेंट ने अपने ही दोस्त के पीठ में घोंपा खंजर, दोस्ती भूल दुश्मनी का किया आगाज

Bigg Boss 18 Promo: बिग बॉस 18 में नया वीक शुरू हो गया है. इस हफ्ते घर के 'लाडले' विवियन डीसेना सबके रडार पर हैं. इसलिए तो नॉमिनेशन टास्क में ज्यादातर घरवालों ने उन्हें नॉमिनेट किया. अविनाश मिश्रा भी लिस्ट में शामिल हैं.
Bigg Boss 18 Promo: बिग बॉस 18 हर एपिसोड के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. यहां हर दिन रिश्ते बदलते हैं. कभी कोई दोस्त होता है, तो कभी वह दुश्मन बन जाते हैं. इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में भी कुछ ऐसा ही हुआ. जहां अविनाश मिश्रा ने शॉकिंग ट्विस्ट लाते हुए अपने दोस्त विवियन डीसेना को नॉमिनेट कर दिया. इस घटना से सभी घरवाले शॉक्ड रह गए. वहीं करण वीर मेहरा ने सीटियां बजाई.
अविनाश मिश्रा ने विवियन डीसेना को किया नॉमिनेट
बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में, हम देखते हैं कि प्रतियोगियों को अन्य घरवाले के बारे में उनकी राय के आधार पर नॉमिनेशन करना था. चाहत पांडे ने ईशा सिंह को नॉमिनेट करते हुए कहा कि जब भी कोई लड़ाई होती है, तो वह इसमें शामिल हो जाती हैं. ईशा यह कहते हुए पलटवार करती है कि अगर चाहत के घर में दोस्त नहीं हैं तो वह इसमें कुछ नहीं कर सकती. दिग्विजय राठी ने विवियन डीसेना को नॉमिनेट करते हुए कहा कि वह नहीं चाहते कि वह घर में रहें.
अविनाश को क्या विवियन को किया नॉमिनेट
इसके बाद आते हैं अविनाश मिश्रा. उन्होंने सभी को चौंकाते हुए अपने सबसे अच्छे दोस्त विवियन डीसेना को नॉमिनेट किया. उन्होंने यह कहकर अपने कदम को सही ठहराया कि करण, विवियन या शिल्पा शिरोडकर में से कोई भी करण अर्जुन एंगल को खत्म नहीं कर रहा है. जैसे ही अविनाश विवियन को चुनते हैं, करण वीर मेहरा सीटी बजाने लगते हैं, दिग्वजय भी जोर-जोर से हंस रहे हैं. कशिश कपूर, रजत दलाल और अन्य लोग हैरान हैं. विवियन दुखी हो जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




