Bigg Boss 18 में अनुराग कश्यप की होगी एंट्री, घरवालों की हालत करेंगे टाइट, इस कंटेस्टेंट से मिलेंगे सबसे पहले
Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Dec 2024 5:34 PM
Anurag Kashyap In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अपने मजेदार कंटेंट से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. अब रियालिटी शो में जल्द ही अनुराग कश्यप की एंट्री होगी. वह कुछ प्रतियोगियों से बात करेंगे.
Anurag Kashyap In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 फुल स्वींग से आगे बढ़ रहा है. शो में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े होते हैं, जो दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखते हैं. वीकेंड का वार एपिसोड में जहां सलमान खान ने शिल्पा शिरोडकर की जमकर क्लास लगाई थी. वहीं ईशा के राज में इस हफ्ते घर में 6 प्रतियोगी नॉमिनेट हुए. इसमें करण वीर मेहरा, दिग्विजय राठी, सारा अरफीन खान, कशिश कपूर, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर का नाम शामिल है. अब रियालिटी शो में गैंग्स ऑफ वासेपुर के डायरेक्टर अनुराग कश्यप की एंट्री होने वाली है.
बिग बॉस 18 में अनुराग कश्यप लेंगे एंट्री
अनुराग कश्यप बिग बॉस 18 के घर में हलचल मचाने वाले हैं. फिल्म निर्माता अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वह कंटेस्टेंट्स को अपनी ट्रेडमार्क का स्वाद चखाने और उनके गेमप्ले और व्यवहार पर अपने अनफिल्टर्ड विचार पेश करेंगे. अनुराग कन्फेशन रूम में शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना, चुम दरंग और श्रुतिका अर्जुन से बात करते नजर आएंगे.
शिल्पा शिरोडकर से बात करेंगे अनुराग कश्यप
बिग बॉस तक की रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने सबसे पहले शिल्पा से बात की और उन्हें सच्चाई का आइना दिखाया. शिल्पा अपनी बातों में गुणरतन सदावर्ते और हेमा शर्मा को याद करती नजर आएंगी. वह अपनी बीबी हाउस जर्नी में विवियन और करण के साथ अपने रिश्तों पर भी बात करेंगी. साथ ही वह ये भी बताएंगी कि उन्होंने अपनी लाइफ से क्या गकुछ सीखा है.
Also Read- Bigg Boss 18 के घर में शुरू हुई नई लवस्टोरी, अविनाश मिश्रा ने इस हसीना को कही अपनी दिल की बात
Also Read: Bigg Boss 18 Winner: ये कंटेस्टेंट बनेगा बिग बॉस 18 का विनर, ऐलिस कौशिक ने किया रिवील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










