Bigg Boss 18 के घर में शुरू हुई नई लवस्टोरी, अविनाश मिश्रा ने इस हसीना को कही अपनी दिल की बात
Published by : Ashish Lata Updated At : 30 Nov 2024 1:45 PM
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में एक नई लवस्टोरी शुरू होने वाली है. जी हां अविनाश मिश्रा ने फाइनली अपनी दिल की बात ईशा सिंह को कह दी. आइये जानते हैं एक्टर ने क्या कहा.
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच कई झगड़े होते हैं, जो दर्शकों को काफी मजेदार लगता है. पिछले एपिसोड में वाइल्डकार्ड प्रतियोगी अदिति मिस्त्री को घर से बेघर होना पड़ा. इसके अलावा अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के बीच जबरदस्त लड़ाई भी हुई. एक्ट्रेस इतनी टूट गई कि रोने लगी. जिसके बाद अविनाश ने उनके सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया.
ईशा-अविनाश में होती है लड़ाई
बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखेंगे कि अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने अपनी गलतफहमियों पर बात करने की कोशिश करते हैं. अविनाश ने कबूल किया कि उनकी हरकतें सही नहीं थी और वो गेम प्वाइंट से ज्यादा सोच रहे हैं. अविनाश माफी मांगते हैं, लेकिन ईशा कुछ नहीं बोलती और चुपचाप बैठी रहती हैं. एक्टर ने यह भी कहा कि उन्होंने उन्हें नॉमिनेशन से इसलिए बचाया, क्योंकि वह एहसान चुकाना चाहते थे. ये सुनकर ईशा टूट गई और वॉशरूम में जाकर रोने लगी.
अविनाश मिश्रा ने यूनिक स्टाइल में ईशा को किया प्रपोज
बाद में रात में, अविनाश ने एक बार फिर ईशा से माफी मांगी और क्लियर किया कि जब ईशा की बात आती है, तो वह इमोशनल हो जाता है. ईशा ने सवाल किया कि क्या अविनाश अपने रिश्तों को लेकर क्लियर हैं या नहीं. इसपर एक्टर ने कहा कि मैं अंदर से कांप रहा हूं. मुझे हमारे रिश्ते की काफी चिंता है. मैंने पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया है, जो अब कर रहा हूं. इसपर ईशा ने जवाब दिया, ”ऐसा लगता है कि आपको वो सब बातें कहने की जरूरत नहीं है, जो आपने अभी मुझसे कही हैं. हम सच में अच्छे दोस्त हैं.”
Also Read: Bigg Boss 18 Winner: ये कंटेस्टेंट बनेगा बिग बॉस 18 का विनर, ऐलिस कौशिक ने किया रिवील
Also Read- Bigg Boss 18 Video: टाइम गॉड बनते ही ईशा ने दोस्ती रखी साइड, विवियन-अविनाश बोले- गलत लड़की को…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










