Bigg Boss 18: क्या सलमान खान का शो 'बिग बॉस 18' है स्क्रिप्टेड, जानें ईशा सिंह के हाथ में दिखे कागज के पीछे का सच
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 Dec 2024 11:40 AM
bigg boss 18 eisha singh
Bigg Boss 18: सलमान खान की रियलिटी शो बिग बॉस 18 को लेकर एक खबर सामने आई है कि शो स्क्रिप्टेड है. इसकी शुरुआत तब हुई, जब सोशल मीडिया पर ईशा सिंह की एक कागज को पढ़ते हुए तस्वीर वायरल हुई. आइए बताते हैं इसके पीछे का सच.
Bigg Boss 18: कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ इस वक्त जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. शो को लेकर हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें ईशा सिंह एक कागज को पढ़ते हुए नजर आ रही हैं. अब इस तस्वीर के सामने आने के बाद दर्शक यह अटकलें लगा रहे हैं कि बिग बॉस 18 स्क्रिप्टेड है. ऐसे में इस बात में कितनी सच्चाई है आइए आपको बताते हैं.
क्या बिग बॉस 18 स्क्रिप्टेड है?
सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ इस वक्त विवादों में गिर गया है. लोग शो पर स्क्रिप्टेड होने का आरोप लगा रहे हैं. इस चर्चा की शुरुआत तब हुई, जब सोशल मीडिया पर शो की कंटेस्टेंट ईशा सिंह की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह एक कागज को पढ़ते हुए नजर आई हैं.
ईशा सिंह की वायरल तस्वीर का सच
ईशा सिंह की वायरल हो रही तस्वीर के पीछे की सच्चाई तब सामने आई, जब उनके सोशल मीडिया एक्स हैंडल से एक बयान जारी हुआ. जिसमें लिखा है कि ‘यह उन सभी विरोध करने वालों के लिए है जो यह दावा कर रहे थे कि उसे स्क्रिप्ट दी गई है. पर जानकर दुख होगा कि ऐसा नहीं है. वह बैठकर अपना पार्ट तैयार कर रही है जैसा की सबने किया है. उसका सबसे अच्छा साबित हुआ तो आप उसकी क्रिएटिविटी को झुठला नहीं सकते. लेकिन हम समझते हैं.’
क्या था उसे कागज में?
ईशा सिंह की वायरल हो रही तस्वीर में वह जिस कागज को पढ़ रही हैं, असल में उसमें शायरी लिखी हुई है. दरअसल, वीकेंड का वाॅर के दौरान शायरी कंपटीशन होना था, जिसमें रफ्तार और इक्का सिंह ने भी शिरकत की थी.
Also Read: Bigg Boss 18: तो इस वजह से बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं बनेंगी शालिनी पासी, कहा- ऐसे शो में नहीं…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










