Bhooth Bangla Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म का पहला दिन, दोपहर तक हुई इतनी कमाई

Updated:
विज्ञापन
Bhooth Bangla Box Office collection day 1

भूत बंगला, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhooth Bangla Box Office collection day 1: फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले दिन करीब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. मल्टीस्टारर इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की आगे की कमाई पर सभी की नजरें टिकी हैं.

विज्ञापन

Bhooth Bangla Box Office collection day 1: डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिल्म ‘भूत बंगला’ के जरिए बड़े पर्दे पर लौटी है. करीब 15 साल बाद इस जोड़ी का साथ आना फैंस के लिए खास रहा, लेकिन रिलीज के पहले दिन फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही.‘भूत बंगला’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है. sacnilk की शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन करीब 2.76 करोड़ रुपये (2 बजे का आंकड़ा) का नेट कलेक्शन किया है. भारत के अंतिम कलेक्शन की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है.

‘भूत बंगला’ का कलेक्शन

फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पेड प्रीव्यू शोज से 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जबकि पहले दिन 2.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन अभी तक हुआ है. टोटल कमाई मूवी ने 6.26 करोड़ रुपये की हो गई है. फिल्म देशभर में करीब 3,478 शोज में दिखाई जा रही है. उम्मीद है कि कलेक्शन और वीकेंड पर बढ़ जाएगी.

‘धुरंधर 2’ से मिल रही कड़ी टक्कर

‘भूत बंगला’ की रिलीज ऐसे समय में हुई है जब रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ पहले से ही सिनेमाघरों में मजबूती से चल रही है. चौथे हफ्ते में भी इस फिल्म का क्रेज बना हुआ है, जिससे नई रिलीज को स्क्रीन और दर्शक दोनों के लिए मुकाबला करना पड़ रहा है. थिएटर्स में दोनों फिल्मों के बीच स्क्रीन शेयरिंग भी देखने को मिल रही है, जिसका असर ‘भूत बंगला’ की कमाई पर पड़ सकता है.

फिल्म की खास बातें

भूत बंगला’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, जिशु सेनगुप्ता और असरानी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को CBFC से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है और इसकी कुल लंबाई लगभग 164 मिनट है. पहले इसे 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया.

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Review: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला बनी फैमिली एंटरटेनर, हंसी के साथ सस्पेंस का ट्विस्ट

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola