Bholaa First Review: रिलीज से पहले ही सामने आया अजय देवगन की 'भोला' का पहला रिव्यू, जानिए कैसी है ये फिल्म
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Mar 2023 12:53 PM
Bholaa First Review: अजय देवगन की फिल्म भोला, तमिल फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है. हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें कुछ बदलाव भी दर्शक को देखने मिलेगा. फिल्म के रिलीज होने में सिर्फ चार दिन बचे है और अब इसका पहला रिव्यू सामने आया है.
Bholaa First Review: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर और निर्देशित भोला (Bholaa) 30 मार्च को रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है और इसे देखने के लिए दर्शक उत्साहित है. मूवी में तब्बू (Tabu), संजय मिश्रा और दीपक डोबरियाल (Deepak Dobriyal) अहम रोल में है. इस बीच फिल्म को लेकर पहला रिव्यू सामने आ गया है, जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे.
अजय देवगन की फिल्म भोला, तमिल फिल्म ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है. हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें कुछ बदलाव भी दर्शक को देखने मिलेगा. इस बीच ट्विटर पर @AlwaysBollywood नाम के एक हैंडल ने भोला कि पहला रिव्यू दिया है. इसके अनुसार, भोला अविश्वसनीय रूप से अच्छा है. फिल्म तेजी से आगे बढ़ती है. इसकी कहानी एक्शन और इमोशन से भरी हुई है. विजुअल्स भी कमाल के है. इसने मूवी क 4 स्टार भी दिए है. बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, सेंसर बोर्ड के देखने के दौरान फिल्म देखने वाले किसी व्यक्ति ने ये रिव्यू दिया है. इस ट्वीट को जानने के बाद फिल्म को देखने के लिए दर्शक की बेताबी जरूर बढ़ेगी.
#Xclusive#BholaaReview : ⭐⭐⭐⭐#Bholaa is incredibly good.. A fast paced edge of the seat action+emotional entertainer with a brutal compelling story & stunning visuals…#AjayDevgn𓃵 is flawless & #Tabu nailed it with commanding screen presence ..
Genuinely recommended… pic.twitter.com/essKppCxak
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) March 25, 2023
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन ने भोला को एक फैमिली स्टोरी कहा था. एक्टर ने कहा था, यदि आप बिना किसी कारण के एक्शन करते हैं, तो इसके लिए कोई प्रतिक्रिया नहीं होगी, चाहे वह कितना भी अच्छा एक्शन क्यों न हो. मुझे नहीं लगता कि जब भावनाओं का संबंध होता है तो बड़े पैमाने पर और पारिवारिक दर्शकों के बीच कोई अंतर होता है. भावनाएं यूनिवर्सल है, जैसे एक पिता और मां का अपने बच्चों के लिए भावना समान होती है.
Also Read: Bholaa: लीक हुई अजय देवगन की फिल्म की स्टोरी! जानें रीमेक से कितनी अलग है ‘भोला’ की कहानी?
अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो भोला 2019 की तमिल फिल्म कैथी का रूपांतरण है. तमिल फिल्म में कार्थी और अर्जुन दास हैं. अजय और तब्बू के अलावा हिंदी रीमेक में दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा और गजराज राव प्रमुख भूमिकाओं में हैं. अभिषेक बनर्जी और अमाला पॉल की भी फिल्म में कैमियो भूमिका है. इसमें दीपक डोबरियाल नेगेटिव किरदार में है. सिनेमाघरों में फिल्म 30 को रिलीज होगी.
Also Read: अजय देवगन को ऑफर हुआ था Karan Arjun में करण का रोल, इस वजह से भोला एक्टर ने किया था रिजेक्ट!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










