Rain Alert: 12 से 18 जनवरी तक भारी बारिश, अगले 72 घंटों तक शीतलहर का प्रकोप, इन राज्यों में करवट लेगा मौसम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Jan 2026 4:57 PM
बारिश का अलर्ट
Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भयंकर शीतलहर पड़ रही है. वहीं, मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी के साथ कोल्ड वेव और घना कोहरा छा रहा है. मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर के कई इलाकों, दक्षिण भारत के राज्य और पंजाब में आगामी दिनों में बारिश की संभावना जाहिर की है.
Rain Alert: देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. जम्मू कश्मीर के लेकर दक्षिण भारत के राज्य और राजस्थान समेत पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में सर्दी, शीतलहर और घना कोहरा छा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि सर्दी का दौर अभी जारी रह सकता है. हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर चलती रहेगी. न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी. आईएमडी ते मुताबिक ठंड, कोहरा और शीतलहर का सबसे ज्यादा असर उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में दिखाई दे सकता है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई है. मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी दिनों में जम्मू कश्मीर समेत दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.
इन इलाकों में 12 से 18 जनवरी तक बारिश की संभावना
नये साल के दूसरे हफ्ते में देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर हल्की से भारी बारिश होने की बहुत ज्यादा संभावना है. 15 से 18 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक कहीं-कहीं हल्की से लेकर बहुत भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है. 17 और 18 जनवरी को पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है.
12 जनवरी
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना
15 से 18 जनवरी के दौरान
जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना
17 और 18 जनवरी
पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है.
इन राज्यों में भयंकर ठंड, शीतलहर की चेतावनी
- भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 12 और 13 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में ठंडे दिन से लेकर बहुत ठंडे दिन की स्थिति रहने की संभावना जाहिर की है. 12 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति, 12 और 13 जनवरी को उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में पारा काफी गिर सकता है.
- 13 और 14 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में और 13 जनवरी को राजस्थान में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की बहुत ज्यादा संभावना है.
- 13 और 14 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में, 14 और 15 जनवरी को राजस्थान में, 13 से 15 जनवरी के दौरान ओडिशा में और 13 से 16 जनवरी के दौरान झारखंड में शीतलहर की स्थिति रहने की बहुत संभावना है.
- 12 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ इलाकों में ज़मीन पर पाला पड़ने की बहुत ज़्यादा संभावना है.
आईएमडी ने जारी किया घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 14 जनवरी तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा. 18 जनवरी तक अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा रहेगा. 19 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. 17 से 19 जनवरी के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा रहेगा. इसके अलावा 13 से लेकर 17 जनवरी तक जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय के कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है.
Also Read: Kal ka Mausam : मकर संक्रांति तक नहीं मिलेगी राहत, 14 जनवरी तक चलेगी शीतलहर, आया अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










