Bholaa: लीक हुई अजय देवगन की फिल्म की स्टोरी! जानें रीमेक से कितनी अलग है 'भोला' की कहानी?

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Mar 2023 9:32 AM

विज्ञापन

अजय देवगन की फिल्म भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है और दर्शक इसे देखने के लिए काफी उत्साहित है. इस बीच फिल्म की कहानी को लेकर एक्टर ने बात की है.

विज्ञापन

Bholaa story: अजय देवगन की पिछली फिल्म ‘दृश्यम 2’ सुपरहिट रही थी. अजय अब आगामी फिल्म भोला की रिलीज को लेकर उत्साहित है. इसके प्रमोशन में एक्टर जोर-शोर से लगे हुए है. ये मूवी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये तमिल ब्लॉकबस्टर कैथी की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपने किरदार की तैयारी के बारे में बात की. साथ ही इसकी कहानी के बारे में भी खुलासा किया है.

भोला किरदार को लेकर क्या बोले अजय देवगन

हाल ही में फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने बताया, “मैंने एक निर्देशक के रूप में खुद को और अधिक तैयार किया और जब एक निर्देशक किसी फिल्म की तैयारी करता है तो वह सभी अभिनेताओं के लिए तैयारी करता है. उस प्रक्रिया में निर्देशक ने अभिनेता को अच्छी तरह से तैयार किया.” वहीं, इसे वन-मैन आर्मी की कहानी के रूप में स्टाइल किया गया है, जो एक रात में कैसे दुश्मनों से कड़ी टक्कर लेता है.

https://www.instagram.com/reel/Cp1_uDgomE7
फैमिली स्टोरी है भोला

ओरिजिनल फिल्म में बाप-बेटी के रिश्ते को दिखाया गया है. वो शख्स जेल से छूटने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने का फैसला करता है, लेकिन इसमें काफी ट्विस्ट है. इस बीच उसका सामना पुलिस और ड्रग माफिया से होता है. इसमें वो फंस जाता है और कहानी आगे बढ़ती है. वहीं, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर अजय ने भोला को एक फैमिली स्टोरी कहा था. एक्टर ने कहा था, “यदि आप बिना किसी कारण के एक्शन करते हैं, तो इसके लिए कोई प्रतिक्रिया नहीं होगी, चाहे वह कितना भी अच्छा एक्शन क्यों न हो. मुझे नहीं लगता कि जब भावनाओं का संबंध होता है तो बड़े पैमाने पर और पारिवारिक दर्शकों के बीच कोई अंतर होता है. भावनाएं यूनिवर्सल है, जैसे एक पिता और मां का अपने बच्चों के लिए भावना समान होती है.

Also Read: जब नॉन वेज की वजह से डिब्बाबंद हो गई थी अजय देवगन-संजय दत्त की यह फिल्म, पूरा किस्सा जानकर चौंक जाएंगे आप
खलनायकों का अलग लुक

भोला में दीपक डोबरियाल नेगेटिव रोल में दिखेंगे. मूवी में खलनायकों को अलग लुक देने के लिए स्टाइलिस्ट राधिका मेहरा ने काफी मेहनत की. इसपर अजय देवगन ने कहा, “मैं चाहता था कि यह खतरा गहराई तक जाए. इसका उद्देश्य भोला के रास्ते में आने वाले विभिन्न खलनायकों के लिए अलग-अलग पहचान बनाना था. भोला की दुनिया में जो खलनायक से भी ज्यादा पागल है वो खुद भोला है.”

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola