ePaper

Karan Arjun में करण का किरदार इस एक्टर को हुआ था ऑफर, इस वजह से कर दिया था रिजेक्ट!

Updated at : 27 Mar 2023 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
Karan Arjun में करण का किरदार इस एक्टर को हुआ था ऑफर, इस वजह से कर दिया था रिजेक्ट!

राकेश रोशन सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 13 में बतौर गेस्ट बनकर शामिल हुए. इस दौरान शो के होस्ट हर्ष ने उनसे पूछा कि, कभी ऐसा हुआ कि आपने किसी को फिल्म ऑफर की और किसी कारणवश वो फिल्म नहीं कर पाए.

विज्ञापन

सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म करण अर्जुन ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म साल 1995 में आई थी और इसमें शाहरुख-सलमान भाई बने थे. दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसन्द आई थी. हालांकि ये जानकर हैरानी होगी कि सलमान के रोल के लिए पहले अजय देवगन को ऑफर किया गया था. लेकिन वो नहीं कर पाए. इस बात का खुलासा फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने किया.

इंडियन आइडल में राकेश रोशन

दरअसल, राकेश रोशन सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 13 में बतौर गेस्ट बनकर शामिल हुए. इस दौरान शो के होस्ट हर्ष ने उनसे पूछा कि, कभी ऐसा हुआ कि आपने किसी को फिल्म ऑफर की और किसी कारणवश वो फिल्म नहीं कर पाए. इसपर फिल्ममेकर कहते है, करण अर्जुन में अजय देवगन थे, सलमान के रोल में. उस वक्त फिल्म का नाम कायनात था. लेकिन अजय किसी वजह से फिल्म नहीं कर पाए. कहा ये भी जाता है कि अजय को कऱण नहीं अर्जुन वाला रोल करना था.

https://www.instagram.com/reel/CqNOg48tk63

कहो ना प्यार है में अमीषा की जगह करीना कपूर को किया गया था कास्ट

इस वीडियो में राकेश रोशन ने इस बात का खुलासा किया कि कहो ना प्यार है में करीना कपूर को लिया गया था, लेकिन फिर बाद में वो मूवी नहीं कर पाई. बता दें कि करीना की जगह अमीषा पटेल ले लिया था और इससे ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में कदम रखा था. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

Also Read: Aamir Khan: जब आमिर खान के पीछे हॉकी स्टिक लेकर दौड़ पड़ी थीं माधुरी दीक्षित, वजह जान चौंक जाएंगे आप

जानें भोला कब होगी रिलीज

अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो भोला 2019 की तमिल फिल्म कैथी का रूपांतरण है. तमिल फिल्म में कार्थी और अर्जुन दास हैं. अजय और तब्बू के अलावा हिंदी रीमेक में दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा और गजराज राव प्रमुख भूमिकाओं में हैं. अभिषेक बनर्जी और अमाला पॉल की भी फिल्म में कैमियो भूमिका है. इसमें दीपक डोबरियाल नेगेटिव किरदार में है. सिनेमाघरों में फिल्म 30 को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola