Madhuri Dixit: जब इस एक्टर के पीछे हॉकी स्टिक लेकर दौड़ पड़ी थीं माधुरी दीक्षित, वजह जान चौंक जाएंगे आप

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Mar 2023 6:42 AM

विज्ञापन

आमिर खान ने माधुरी दीक्षित से जुड़ा एक किस्सा फरहान अख्तर के टॉक शो, ओए! इट्स फ्राइडे पर बताया था. आमिर ने बताया था कि मैं माधुरी का हाछ पढ़ने का कोशिश कर रहा था और मैंने उनके बारे में उन्हें कुछ बात बताई.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और माधुरी दीक्षित ने साथ में सुपरहिट फिल्म दिल में काम किया था. मूवी में दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री ने दर्शकों को खासा इम्प्रेस किया था. इसके गाने आज भी लोगों को याद है. सेट पर अक्सर आमिर सबके साथ प्रैंक और मस्ती करते थे. ऐसे में दिल की शूटिंग के दौरान मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने धक-धक गर्ल के साथ एक प्रैंक किया था, जिससे वो काफी भड़क गई थी. एक्ट्रेस इतनी नाराज हो गई थी कि वो उन्हें मारने के लिए हॉकी स्टिक लेकर उनके पीछे दौड़ पड़ी थी.

आमिर खान ने बताया था ये किस्सा

दरअसल, आमिर खान ने माधुरी दीक्षित से जुड़ा एक किस्सा फरहान अख्तर के टॉक शो, ओए! इट्स फ्राइडे पर बताया था. आमिर ने बताया था कि मैं माधुरी का हाथ पढ़ने का कोशिश कर रहा था और मैंने उनके बारे में उन्हें कुछ बात बताई. जिसमें वो हां में हां मिला रही थी. जिसके बाद आखिरी में मैंने उनके हाथ पर थूक दिया.

हॉकी स्टिक लेकर आमिर के पीछे दौड़ी थी माधुरी

आमिर खान की इस हरकत पर माधुरी दीक्षित काफी गुस्सा हो गई थी. माधुरी ‘दिल’ के सेट पर हॉकी स्टिक लेकर उनका पीछा करने लगी. धक धक गर्ल ने 2016 में ट्विटर पर आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान भी इस घटना की पुष्टि की थी. बता दें कि माधुरी ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में बंगाली अभिनेता तापस पॉल के साथ फिल्म अबोध से की थी. लगातार कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद, एक्ट्रेस ने आखिरकार एन चंद्रा की रोमांटिक थ्रिलर तेजाब के साथ स्टारडम हासिल किया.

Also Read: शाहिद कपूर के पीछे पड़ गई थी इस दिग्गज अभिनेता की बेटी, खुद को बताने लगी थी उनकी पत्नी, जानें शॉकिंग किस्सा
आमिर खान की आने वाली फिल्म

आमिर खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘चैंपियन’ को लेकर भी अपडेट दिया था. उन्होंने बताया कि वो इसे प्रोड्यूस करने वाले है. एक्टर ने कहा, मैं उस भूमिका को करने के लिए अब अन्य अभिनेताओं से संपर्क करूंगा जो मैं करने की उम्मीद कर रहा था. वहीं, हाल ही में एक्टर फिल्म ‘सलाम वेंकी’ के ट्रेलर में दिखे थे. इसमें वो कैमियो रोल प्ले कर रहे है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola