जब शाहिद कपूर के प्यार में पागल हो गई थी ये एक्ट्रेस, हर जगह एक्टर का करने लगी थी पीछा, जानिए वो कौन थी?

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Mar 2023 2:13 PM

विज्ञापन

शाहिद कपूर ने एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में अपना करियर शुरू करने से लेकर लीड एक्टर बनने तक शाहिद ने एक लंबा सफर तय किया है. लेकिन क्या आप जानते है कि उन्होंने एक बार अभिनेता राजकुमार की बेटी वास्तवविक्ता पंडित के खिलाफ उन्होंने शिकायत की थी.

विज्ञापन

बॉलीवुड के चॉकलेटी एक्टर शाहिद कपूर हाल ही में वेब सीरीज फर्जी में नजर आए थे. इसमें शाहिद की एक्टिंग ने सबको इम्प्रेस किया था. एक्टर फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते है. उनकी शादी मीरा राजपूत से हुई है. शादी के बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है. उनकी एक ऐसी फैन थी, जो उनके पीछे पागलों की तरह पड़ी थी. आपको बताते है उसके बारे में.

शाहिद कपूर के प्यार में पागल थी वास्तविकता

शाहिद कपूर ने एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में अपना करियर शुरू करने से लेकर लीड एक्टर बनने तक शाहिद ने एक लंबा सफर तय किया है. लेकिन क्या आप जानते है कि उन्होंने एक बार अभिनेता राजकुमार की बेटी वास्तवविक्ता पंडित के खिलाफ उन्होंने शिकायत की थी? दरअसल, दोनों पहली बार श्यामक डावर की डांस क्लासेस में मिले थे और तभी वास्तविकता को शाहिद से प्यार हो गया था. लेकिन ये प्यार का एहसास सिर्फ प्यार नहीं बल्कि जुनून था.

https://www.instagram.com/p/Cp1f5qjLZcc/?utm_source=ig_web_copy_link
वास्तविकता करती थी शाहिद का पीछा

धीरे-धीरे शाहिद कपूर के लिए वास्तविकता का जुनून तब और बढ़ गया जब उन्होंने शाहिद का पीछा करना शुरू कर दिया. यह 2012 में था जब वास्तवविक्ता उनकी शूटिंग, छुट्टियों पर उनका पीछा करती थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब भी वह घर से बाहर निकलते थे, वो उसका पीछा करती थी. उसके कार बोनट पर बैठ जाती थी और उनकी पत्नी होने का दावा करती थी.

Also Read: Shahid Kapoor Doppelganger: इंटरनेट पर छाया शाहिद कपूर का हमशक्ल, आप भी देखकर खा जाएंगे धोखा! VIDEO
शाहिद कपूर ने कराई थी पुलिस में शिकायत

शाहिद कपूर ने पहले तो वास्तविकता को इग्नोर किया. वास्तविकता की दीवानगी इतनी बढ़ गई कि उसने एक्टर के फ्लैट के बगल में एक अपार्टमेंट ले लिया था. जिसके बाद एक्टर परेशान होने के बाद उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की थी. शिकायत के बाद वास्तविकता ने उनका पीछा करने छोड़ दिया. वहीं, शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ में वो नजर आए थे. इस दौरान सना उनसे कहती है, पता है आपको, आप ना एक बार यशराज के ऑफिस से ऐसे आ रहे थे, तो मैं वहां बैठी हुई थी और ऐसे आपने ग्लासेस लगा रहे थे. तो आप क्रॉस करे मुझे पता नही चला. नहीं तो मैं आपको पकड़ लेती. मतलब रोकती हाय, हैलो करती. शहनाज गिल की बातें सुनकर शाहिद कपूर कहते है, देखो जो मुझे पकड़ता है मैं भी उसे पकड़ लेता हूं. ये बात ध्यान में रखना. इसपर सना तुरन्त कहती है. आई लाइक इट.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola