Shahid Kapoor Doppelganger: इंटरनेट पर छाया शाहिद कपूर का हमशक्ल, आप भी देखकर खा जाएंगे धोखा! VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Shahid Kapoor Doppelganger: इंटरनेट पर छाया शाहिद कपूर का हमशक्ल, आप भी देखकर खा जाएंगे धोखा! VIDEO

सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर के जैसे दिखने वाले शख्स शानू तिवारी के वीडियोज वायरल हो रहे है. शानू को देखकर आप एक पल के लिए झटका लगेगा. ऐसा लगेगा कि आप शाहिद के यंगर वर्जन को देख रहे है.

विज्ञापन

Shahid Kapoor lookALike: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी वेब सीरीज फर्जी को लेकर सुर्खियों में है. फर्जी रिलीज हो गई है और आप इसे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते है. एक्टर हाल ही में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिसेप्शन में नजर आए थे. इस बीच एक्टर के जैसे दिखने वाले एक शख्स की तसवीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

शाहिद कपूर का हमशक्ल

दरअसल, सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर के जैसे दिखने वाले शख्स शानू तिवारी के वीडियोज वायरल हो रहे है. शानू को देखकर आप एक पल के लिए झटका लगेगा. ऐसा लगेगा कि आप शाहिद के यंगर वर्जन को देख रहे है. शानू को देखकर आप भी कुछ सेकेंड के लिए धोखा खा जाएंगे. शानू ने अपने इंस्टाग्राम बॉयो में खुद को आर्टिस्ट बताया है. उन्हें 110K लोग इंस्टा पर फॉलो करते है.

शानू तिवारी का वीडियो

शाहिद कपूर के इस हमशक्ल को शानू तिवारी के वीडियोज पर काफी लाइक्स भी है. कई वीडियोज में वो फिल्म विवाह के प्रेम जैसा दिख रहा है. वहीं, कुछ फोटोज में वो जब वी मेट के आदिक्य कश्यप जैसा दिखते है. उनकी कई वीडियोज पर यूजर्स ने भी ऐसे कमेंट किया है. बता दें कि हाल ही में शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ में वो नजर आए थे. इस दौरान सना उनसे कहती है, पता है आपको, आप ना एक बार यशराज के ऑफिस से ऐसे आ रहे थे, तो मैं वहां बैठी हुई थी और ऐसे आपने ग्लासेस लगा रहे थे. तो आप क्रॉस करे मुझे पता नही चला. नहीं तो मैं आपको पकड़ लेती. मतलब रोकती हाय, हैलो करती. शहनाज गिल की बातें सुनकर शाहिद कपूर कहते है, देखो जो मुझे पकड़ता है मैं भी उसे पकड़ लेता हूं. ये बात ध्यान में रखना. इसपर सना तुरन्त कहती है. आई लाइक इट.

Also Read: शाहिद कपूर ने शहनाज गिल को चिढ़ाया! जानें क्यों बोले- मुझे जो पकड़ता है, मैं भी उसे पकड़ लेता हूं… VIDEO

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola