शाहिद कपूर ने शहनाज गिल को चिढ़ाया! जानें क्यों बोले- मुझे जो पकड़ता है, मैं भी उसे पकड़ लेता हूं… VIDEO

Updated:
विज्ञापन
शाहिद कपूर ने शहनाज गिल को चिढ़ाया! जानें क्यों बोले- मुझे जो पकड़ता है, मैं भी उसे पकड़ लेता हूं… VIDEO

शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ का नया प्रोमो शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में शाहिद कपूर से वो बातें करती दिख रही है. सना उनसे कहती है, पता है आपको, आप ना एक बार यशराज के ऑफिस से ऐसे आ रहे थे, तो मैं वहां बैठी हुई थी.

विज्ञापन

बिग बॉस फेम शहनाज गिल की बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है. शहनाज का हाल ही में गुरु रंधावा के साथ सॉन्ग मून राइज रिलीज हुआ था. इसके अलावा सना अपने चैट शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ को लेकर सुर्खियों में है. उनके शो में अब बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर गेस्ट बनकर आए. शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें दोनों की क्यूट बातें आपका दिल जाती लेगी. शो में एक्टर अपने आने वाली वेब सीरीज फर्जी को प्रमोट करते दिखे.

शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ का वीडियो

शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ का नया प्रोमो शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में शाहिद कपूर से वो बातें करती दिख रही है. सना उनसे कहती है, पता है आपको, आप ना एक बार यशराज के ऑफिस से ऐसे आ रहे थे, तो मैं वहां बैठी हुई थी और ऐसे आपने ग्लासेस लगा रहे थे. तो आप क्रॉस करे मुझे पता नही चला. नहीं तो मैं आपको पकड़ लेती. मतलब रोकती हाय, हैलो करती.

देखो जो मुझे पकड़ता है मैं…

शहनाज गिल की बातें सुनकर शाहिद कपूर कहते है, देखो जो मुझे पकड़ता है मैं भी उसे पकड़ लेता हूं. ये बात ध्यान में रखना. इसपर सना तुरन्त कहती है. आई लाइक इट. मैं संवेदनशील हूं. इसपर एक्टर हंसने लगती है. फिर सना कहती है. आप मुझे नहीं जानते. मैं बहुत चिल हूं. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वॉव ये एपसिोड सुपर क्यूट होने वाला है. एक यूजर ने लिखा, ये एपिसोड में मजा आने वाला है. एक यूजर ने लिखा, दोनों कितने क्यूट है.

Also Read: शहनाज गिल ने खुद ही खरीद ली अपने लिए डायमंड रिंग, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
शहनाज गिल की आने वाली फिल्म

पंजाबी संगीत और फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू करने वाली शहनाज गिल अब सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह साजिद खान की फिल्म ‘100%’ में भी नजर आएंगी. जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही भी फैमिली एंटरटेनर का हिस्सा हैं.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola