ePaper

The Raja Saab Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर ‘द राजा साब’ की परीक्षा, चौथे दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे

Updated at : 12 Jan 2026 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
The Raja Saab Box Office Collection Day 4

द राजा साब कलेक्शन डे 4, फोटो- इंस्टाग्राम

The Raja Saab Box Office Collection Day 4: प्रभास की ‘द राजा साब’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड मूवी ने 150 करोड़ का आंकड़ा क्रास कर लिया. आइए अब आपको चौथे दिन का कलेक्शन बताते हैं.

विज्ञापन

The Raja Saab Box Office Collection Day 4: फिल्म ‘द राजा साब’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. प्रभास की लेटेस्ट रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था. हालांकि फिल्म जब रिलीज हुई तो दर्शकों से इसे मिला-जुला रिएक्शन मिला. ओपनिंगे डे पर मूवी ने डबल डिजिट से कमाई की, लेकिन उसके बाद से कलेक्शन घटता ही गया. अब चौथे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन हुआ, इसका आंकड़ा सामने आ गया है.

चौथे दिन ‘द राजा साब’ के खाते आए कितने करोड़?

प्रभास, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी स्टारर फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को रिलीज हुई थी. रविवार होने के बाद भी मूवी ने तीसरे दिन कोई खास कमाई नहीं की और खाते में सिर्फ 19.1 करोड़ बटोरे. सैकनिल्क के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, चौथे दिन फिल्म ने अभी तक 0.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और नेट कलेक्शन 108.07 करोड़ रुपये हो गया. शाम तक चौथे दिन का फाइनल डेटा आएगा.

यहां जानें ‘द राजा साब’ ने किस दिन कितनी कमाई की?

  • The Raja Saab Pre Sale: 9. 15 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 1: 53.75 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 2: 27.83 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 3: 19.1 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 4: 0.07 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

The Raja Saab Total Collection: 108.07 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड मूवी ने कितना कमाया?

‘द राजा साब’ ने भारत में अच्छी ओपनिंग की और करीब 53 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. जबकि दुनियाभर में भी फिल्म को अच्छा रिएक्शन मिला. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्डवाइड मूवी ने तीन दिन में 161 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया. इसके साथ ही मूवी ने अखंडा 2 की कमाई को पीछे छोड़ दिया. अखंडा 2 ने 128 करोड़ और मिराई ने 150 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब देखना है कि बुधवार को संक्रांति की छुट्टी का फायदा मूवी उठा पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ें- The Raja Saab Box Office Collection Day 3: प्रभास की ‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस इम्तिहान, क्या तीसरे दिन फिल्म कर पाएगी 100 करोड़ पार?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola