‘द केरला स्टोरी 2’ का जलवा, कमाई के मामले में ‘अस्सी’ रह गई पीछे

Updated:
विज्ञापन
‘द केरला स्टोरी 2’ का जलवा, कमाई के मामले में ‘अस्सी’ रह गई पीछे

Assi Box Office Collection Day 14: फिल्म ‘अस्सी’ को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं और अब फिल्म के 14वें दिन की कमाई सामने आ गई है. आइए जानते हैं, फिल्म के डे 14 का कलेक्शन.

विज्ञापन

Assi Box Office Collection Day 14: ‘अस्सी’ 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ कई दमदार कलाकार नजर आते हैं. इसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है. रिलीज के बाद से फिल्म का कलेक्शन बहुत तेज नहीं रहा, लेकिन धीरे-धीरे इसका कुल बॉक्स ऑफिस आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. अब 14वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं.

14 वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की ?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने डे 14 को 0.16 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जबकि भारत बॉक्स ऑफिस पर 14 दिनों का टोटल कलेक्शन 9.54 करोड़ रुपये हुए है. फिल्म की शुरुआत पहले वीकेंड में थोड़ी बेहतर रही थी, लेकिन उसके बाद कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई. इसके बावजूद अभी अलग-अलग शहरों के सिनेमाघरों में शोज चल रही है.

सिनेमाघरों में कैसी रही ऑक्यूपेंसी

14वें दिन फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी लगभग 7.98% के आसपास हुई है. सुबह के शो में भीड़ कम रही, जबकि दोपहर और शाम के शो में थोड़ी बेहतर मौजूदगी देखने को मिली. कुछ शहरों में दर्शकों की संख्या थोड़ी ज्यादा रही, लेकिन कुल मिलाकर ऑक्यूपेंसी ठीक- ठाक ही रही.

कमाई में ‘अस्सी’ से आगे निकली ‘द केरला स्टोरी 2’

बॉक्स ऑफिस पर दूसरी फिल्मों से तुलना करें तो फिल्म ‘अस्सी’ की रफ्तार स्लो होते नजर आ रही है. 27 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ ने सातवें दिन 2.19 करोड़ रुपये की बिजनेस किया है और फिल्म का कुल कलेक्शन 22.34 करोड़ तक पहुंच गया है. ‘अस्सी’ के बाद में रिलीज होने के बाबजूद ‘द केरला स्टोरी 2’ कमाई के मामले में आगे निकल गई, जबकि तापसी की फिल्म उस आंकडे़ से बहुत पीछे चल रही है.

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य किरदार में दिखाई देती है. उनके अलावा कानी कुसरूति, मनोज पाहवा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और अद्विक जैसवाल जैसे कलाकार भी नजर आते हैं. यह फिल्म सामाजिक मुद्दे पर आधारित कोर्ट ड्रामा फिल्म है. जिसकी कहानी समाज के एक गंभीर पहलू को सामने लाने की कोशिश करती है.

यह भी पढ़ें: द केरला स्टोरी 2: होली की छुट्टियों का मिला फायदा, 7वें दिन कितनी रही कमाई?

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola