सलीम खान की सेहत पर आया नया अपडेट, जावेद अख्तर ने दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

जावेद अख्तर और सलीम खान, फोटो- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के बाद लीलावती हॉस्पिटल में 17 फरवरी को भर्ती कराया गया था. लेखक जावेद अख्तर ने बताया कि सलीम खान अब बेहतर हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं.

विज्ञापन

Salim Khan: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान की तबीयत को लेकर हाल ही में चिंता की खबर सामने आई थी. ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. अब उनकी सेहत को लेकर नया अपडेट सामने आया है. गीतकार जावेद अख्तर ने बताया कि सलीम खान की हालत में सुधार हो रहा है और वह धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं.

विज्ञापन

जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट

हाल ही में दिल्ली में एक बुक लॉन्च इवेंट के दौरान गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने अपने पुराने दोस्त और सलीम खान की सेहत के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है. उन्होंने कहा, “सलीम अब ठीक हैं. वह ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं. वह कुर्सी पर बैठकर बातें कर रहे हैं और मेरा मतलब है कि उनकी हालत में सुधार हुआ है.”

आमिर खान ने भी की थी मुलाकात

इससे पहले एक कार्यक्रम में आमिर खान ने भी सलीम खान की सेहत को लेकर बात की थी. आमिर ने बताया था, “मैं सलीम साहब से मिलने गया था और हम सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल सका क्योंकि वह आईसीयू में थे. मैं परिवार के साथ बैठा था. अलवीरा जी ने मुझे बताया कि उनकी तबीयत हर दिन बेहतर हो रही है. हम सभी दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द घर लौटें और उनकी सेहत पूरी तरह से ठीक हो जाए.”

सलीम-जावेद की जोड़ी ने दीं कई बेहतरीन फिल्में

मशहूर लेखक सलीम खान और जावेद अख्तर को फिल्म इंडस्ट्री में सलीम-जावेद के नाम से जाना जाता है. इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार और सुपरहिट फिल्में दी हैं. सलीम-जावेद ने कई शानदार फिल्मों की कहानी लिखी, जिनमें शोले, दीवार, त्रिशूल, डॉन और काला पत्थर जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की और आज भी इन्हें हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में मिलता है. हाल ही में डॉक्यूमेंट्री एंग्री यंग मेन में सलीम-जावेद की इस मशहूर जोड़ी ने अपने साथ काम करने के सफर और उस दौर की यादों को फिर से साझा किया.

यह भी पढ़ें- द केरला स्टोरी 2: रिलीज के 8वें दिन कितना रहा फिल्म का कलेक्शन? रिपोर्ट आई सामने

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola