The Raja Saab Box Office Collection Day 3: प्रभास की ‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस इम्तिहान, क्या तीसरे दिन फिल्म कर पाएगी 100 करोड़ पार?
Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Jan 2026 7:55 AM
द राजा साब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3, फोटो- इंस्टाग्राम
The Raja Saab Box Office Collection Day 3: प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' ने रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर बज क्रिएट किया था. पहली बार एक्टर किसी हॉरर फिल्म में काम कर रहे हैं. तीसरे दिन का कलेक्शन आ गया है.
The Raja Saab Box Office Collection Day 3: प्रभास की पहली हॉरर फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला. कुछ को मूवी की कहानी पसंद आई तो कुछ ने फिल्म की आलोचना की. फिल्म में संजय दत्त और जरीना वहाब, प्रभास के दादा-दादी के रोल में दिखे हैं. इसके अलावा बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, मालविका मोहनन भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म ने साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनर छावा के पहले दिन का कलेक्शन तोड़ दिया था. आइए आपको इसके तीसरे दिन का कलेक्शन बताते हैं.
फिल्म ‘द राजा साब’ ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?
मारुति के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द राजा साब’ ने पहले दिन 53.75 करोड़ रुपये और प्री सेल में 9.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन मूवी ने 19.1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. टोटल कलेक्शन मूवी ने 90.82 करोड़ रुपये का कर लिया है. ऐसा लग रहा है कि फिल्म आज ही 108 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी.
‘द राजा साब’ का डे वाइज कलेक्शन
- The Raja Saab Pre Sale: 9. 15 करोड़ रुपये
- The Raja Saab Box Office Collection Day 1: 53.75 करोड़ रुपये
- The Raja Saab Box Office Collection Day 2: 27.83 करोड़ रुपये
- The Raja Saab Box Office Collection Day 3: 19.1 करोड़ रुपये
The Raja Saab Total Collection: 108 करोड़ रुपये
‘द राजा साब’ किस ओटीटी पर होगी रिलीज?
सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि ‘द राजा साब‘ के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स जियो हॉटस्टार ने खरीद लिए हैं. ऐसी खबरें है कि प्रभास की मूवी ओटीटी पर फरवरी 2026 के अंत तक आ सकती है. हालांकि मेकर्स ने इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. ना ही मेकर्स ने प्रीमियर की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










