The Raja Saab Box Office Collection Day 2: हिट या मिस? प्रभास की 'द राजा साब' ने दूसरे दिन कितना कमाया? छावा का तोड़ा रिकॉर्ड
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Jan 2026 12:21 PM
द राजा साब का दूसरे दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
The Raja Saab Box Office Collection Day 2: प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई थी. सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद मूवी ने पहले दिन अच्छी कमाई की. दूसरे दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.
The Raja Saab Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार प्रभास की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘द राजा साब’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में मूवी ने 45 करोड़ रुपये का कलेक्शव किया. प्री सेल की कमाई को मिलकर मूवी के खाते में अब 54.15 करोड़ रुपये आ गई है. फिल्म को मारुति ने डायरेक्ट किया है. इसमें संजय दत्त, जरीना वहाब, बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल, बोमन ईरानी, रिद्धि कुमार, मालविका मोहनन हैं. दूसरे दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आ गया है.
‘द राजा साब’ का दूसरे दिन का कलेक्शन
हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ को ओपनिंग डे पर टिकट खिड़की पर अच्छा रिस्पांस मिला. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन मूवी ने 2.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. शाम तक फाइनल नंबर्स आएंगे. इसके साथ ही मूवी का नेट कलेक्शन 65.84 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया. उम्मीद है कि वीकेंड पर मूवी आराम से 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.
‘द राजा साब’ को लेकर क्या बोली मालविका मोहनन?
‘द राजा साब’ में मालविका मोहनन अहम किरदार निभा रही है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मेरे शूट का पहला दिन हैदराबाद में प्रभास सर और मेरे बीच एक प्यारा, रोमांटिक सीन था.” उन्होंने आगे कहा, ” शूट का आखिरी दिन ग्रीस में नाचे-नाचे गाना था.”
जापान में भी फिल्म होगी रिलीज
‘द राजा साब’ के प्रमोशन इवेंट में फिल्म के प्रोड्यूसर टी जी विश्व प्रसाद ने बताया कि, “हम अभी फिल्म को इंडियन भाषाओं में रिलीज कर रहे हैं. हम फिल्म को जापानी में डब करवाएंगे और यहां रिलीज होने के तीन से छह महीने बाद इसे जापान में रिलीज करेंगे.” प्रभास की फैन फॉलोइंग जापान में जबरदस्त है.
ओपनिंग डे पर तोड़ा छावा का रिकॉर्ड
‘द राजा साब’ ने पहले दिन 54.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही इसने साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म छावा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. छावा ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










