The Raja Saab Collection Day 1: ओपनिंग डे पर ही 'द राजा साब' ने 'धुरंधर' के छक्के छुड़ाए, प्रभास की छठी सबसे बड़ी ओपनर बनी फिल्म

Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Jan 2026 7:56 AM

विज्ञापन

द राजा साब कलेक्शन डे 1, फोटो- इंस्टाग्राम

The Raja Saab Collection Day 1: हॉरर-कॉमेडी फिल्म'द राजा साब' 9 जनवरी को रिलीज हुई है. प्रभास की फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला है. आइए फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ से अपना खाता खोला, इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

The Raja Saab Collection Day 1: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ रिलीज हो गई है और फिल्म को अच्छा रिस्पांस बॉक्स ऑफिस पर मिला है. जहां कई फैंस ने फिल्म में वीएफएक्स की आलोचना की है, वहीं कुछ ने फिल्म की कहानी की तारीफ की है. फिल्म के एंड क्रेडिट्स शुरू होने से पहले मेकर्स ने अगले पार्ट को लेकर खुलासा किया है. दूसरे पार्ट का नाम राजसाहब सर्कस 1935 होगा. फिलहाल आपको ‘द राजा साब’ के पहले दिन का कलेक्शन बताते हैं.

‘द राजा साब’ ने पहले दिन की तगड़ी कमाई

मारुति निर्देशित फिल्म ‘द राजा साब’ ने पहले दिन तगड़ी कमाई की. sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में सभी भाषाओं में 45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. प्री सेल से मूवी ने 9.15 करोड़ रुपये कमाए. टोटल कमाई मूवी ने 54.15 करोड़ रुपये की कर ली है. अब सबकी नजर वीकेंड की कमाई पर है, जिससे मेकर्स को काफी उम्मीद है.

The raja saab collection day 1

भारत में प्रभास की टॉप ओपनिंग वाली फिल्में

  • बाहुबली 2 – 121 करोड़ रुपये
  • कल्कि 2898 एडी – 95.3 करोड़ रुपये
  • सैलरी – 90.7 करोड़ रुपये
  • प्राइस – 89 करोड़ रुपये
  • आदिपुरुष – 86.75 करोड़ रुपये
  • द राजा साब- 54.15 करोड़ रुपये

धुरंधर को ‘द राजा साब’ ने दी मात

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन स्टारर फिल्म धुरंधर को प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ ने मात दे दी. धुरंधर ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था, जबकि ‘द राजा साब’ को 54.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली.

‘द राजा साब’ की कहानी

फिल्म की कहानी एक लड़के की है जो अपनी दादी के साथ एक गांव में रहता है. उसकी दादी को अल्जाइमर की बीमारी होती है. उनका पति एक पवित्र हार की खोज में निकलता है और वापस नहीं आता. अब उसकी दादी जो बीमार है वह अपने पति से दोबारा मिलना चाहती है. ऐसे में वह लड़का अपने दादा को खोजने निकलता है और एक हवेली में पहुंच जाता है. जिसके बाद उसकी जिंदगी में नये ट्विस्ट आते हैं.

यह भी पढ़ेंThe Raja Saab: कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने ‘द राजा साब’ की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ब्लॉकबस्टर हिट के लिए ढेरों शुभकामनाएं

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola